फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grain merchant duped, Rs 7 lakh stolen

Bareilly News: गल्ला व्यापारी को लगाया चूना, हड़प लिए सात लाख रुपये

Sat, 20 Sep 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Grain merchant duped, Rs 7 lakh stolen
आंवला। गल्ला व्यापारी ने एक फर्म को 276 क्विंटल धान बेचे। सात माह बाद भी फर्म ने रुपये नहीं चुकाए। फिर से मांगने पर आरोपियों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। अब गल्ला व्यापारी ने रुपये न चुकाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तीन लोगों शिव कुमार, जितेश व रितेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मीनारायण मंदिर रामनगर रोड निवासी गल्ला व्यापारी रमाकांत ने बताया कि फरवरी महीने में सितारगंज उत्तराखंड के श्रीजी एग्रो फूड्स को 276 क्विंटल धान कीमत सात लाख एक सप्ताह के उधार पर बेचा था। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद फर्म के ब्रोकर रकम देने में टालमटोल करते रहे। फर्म ब्रोकरों के बुलाने पर कई बार सितारगंज रकम लेने भी गए, पर उधार की रकम नहीं मिली। इसी दौरान मई महीने में बेटी की शादी ब्याज पर रुपये उधार लेकर करनी पड़ी। आखिरी बार जब रकम मांगने आरोपियों के पास गए तो उन्हें गाली देकर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सितारगंज निवासी आरोपी शिवकुमार, जितेश व रितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed