फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grabbed money on the pretext of tender, threatened on asking

Bareilly News: टेंडर के बहाने रुपये हड़पे, मांगने पर दी धमकी

Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Grabbed money on the pretext of tender, threatened on asking
एसएसपी के आदेश पर बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बरेली। टेंडर के बहाने शातिर ने लाखों रुपये लेकर हड़प लिए। जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी के आदेश पर बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के इंटरनेशनल सिटी निवासी बालजीत कश्यप ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अभिषेक की दोस्ती शाहजहांपुर निवासी शिवम गुप्ता से थी। शिवम, शिवम की बहन ममता और बहनोई मनोज गुप्ता का उनके घर आना-जाना था। ममता और मनोज ने बताया कि वह दिल्ली में टेंडर डाल रहे हैं। इसके लिए 8.50 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। 1.50 लाख रुपये की और जरूरत है। बालजीत ने सीबीगंज निवासी भगवानदास से मिलवाया।

भगवादास से डेढ़ लाख रुपये लेकर मनोज और ममता चले गए। ममता और मनोज ने धीरे-धीरे बालजीत से भी 3.30 लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगे तो बोले कि प्याज का ट्रक मंगाया है। माल बिकते ही रुपये दे देंगे। मनोज ने कुछ समय बाद बात करना बंद कर दिया। भगवानदास भी रुपये नहीं मिलने से नाराज हो गया और धमकी देने लगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed