{"_id":"670727e9da32953f2c0b0a5f","slug":"gps-will-be-installed-in-garbage-collection-vehicles-bareilly-news-c-4-bly1015-498414-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियों में लगेगा जीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियों में लगेगा जीपीएस
विज्ञापन
बरेली। कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियों में अब ट्रैकिंग सिस्टम (जीपीएस) लगेगा। गाड़ियों के घर-घर नहीं पहुंचने की शिकायतों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। गाड़ियों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जाने के बाद उनकी लाइव लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी। साथ ही नगर निगम कार्यालय में बैठे-बैठे आसानी से उनकी मॉनीटिरिंग भी की जा सकेगी।
साथ ही, कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदे गए दो सौ से अधिक नए वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इनमें से कई वाहन गांधी उद्यान समेत अन्य जगहों पर खड़े हैं। एजेसियों ने रजिस्ट्रेशन न होने और मैन पॉवर कम होने का हवाला देकर इन वाहनों को चलाने से मना कर दिया था। अब पंजीकरण के बाद ये वाहन एजेंसी को सौंपे जाएंगे।
पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि नगर निगम में ही अलग से ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से कूड़ा ढोने वाले वाहनों की मॉनीटरिंग की जाएगी। वहीं, चालकों को रूट मैप आदि का चार्ट भी मुहैया कराया जाएगा। गाड़ियां रूट से इतर जाएंगी तो कंट्रोल रूम को अलर्ट मेसेज मिलेगा।
विज्ञापन
संवाद
-- -
कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। खरीदे गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के साथ उनमें ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है। इससे वाहनों की मॉनीटरिंग आसान होगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त