फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government orders will be minor municipal wards

शासन के आदेश छोटे होंगे नगर निगम वार्ड

Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Government orders will be minor municipal wards
Government orders will be minor municipal wards - फोटो : बरेली, अमर उजाला
निकाय चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने वार्ड परिसीमन के आदेश कर दिए हैं। इसके लिए जनगणना के आंकड़ों में हुए बदलाव का ब्योरा मांग लिया है। इसी के बाद आबादी और क्षेत्रफल दोनों के बीच सामंजस्य करके नए सिरे से परिसीमन होगा, जिसमें वार्ड छोटे करने की योजना है। इस बारे में महानिदेशक जनगणना और प्रमुख सचिव नगर विकास ने बरेली नगर निगम सहित सभी निकायों का ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन

वार्ड परिसीमन के लिए नगर निगम तथा जिले की अन्य 14 निकायों में परिसीमन के लिए नए सिरे से नियमावली जारी होने का इंतजार है। हालांकि पूर्व में हुए परिसीमन की नियमावली में मामूली संशोधन के संकेत मिले हैं। इस बार नगर निगम में 10 से 12 हजार की आबादी पर एक वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। इसी तरह नगर पालिका परिशदों में चार से छह हजार की आबादी। नगर पंचायतों में एक से दो हजार की आबादी पर वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव शासन स्तर पर तैयार हो गया है, जिसके आधार पर शासन की ओर से परिसीमन के आदेश किए जाएंगे। नगर निगम और नगर पालिका परिषदों में परिसीमन की जिम्मेदारी डीएम कोे सौंपी गई है, जबकि नगर निगम वार्ड परिसीमन कमिश्नर के स्तर से होगा।
विज्ञापन

 
निकायों में बन गए बोगस वोट
नगर निगम सहित जिले की सभी निकायों में बोगस वोट बन गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश 
निकाय मतदाता में बन गए फर्जी वोट, सूची में 68 फीसदी से अधिक हो गए वोटर, इन फर्जी वोटरों को निरस्त करने के लिए सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
पिछले साल नवंबर के महीने में स्थानीय निकायों की वोटर लिस्ट तैयार की गई थी। जिसमें मानक से अधिक वोट बना दिए गए थे। आयोग के नियम के  अनुसार 100 की आबादी पर 67 वोट ही बन सकते हैं लेकिन यहां की निकायों में 86 फीसदी तक वोट बन गए। इतनी अधिक संख्या में बने वोट को चुनाव आयोेग ने बोगस माना है। इसीलिए नए सिरे से सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इस बारे में आयोग के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों ने बूथवार बीएलओ तैनात कर दिए हैं जो कि 15 मार्च के बाद सत्यापन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन निकायों में हैं ज्यादा वोट

निकाय                    आबादी           वोटर         प्रतिशत
नगर निगम              9,04797      6,61,173       73.85
नवाबगंज               0,39241      0,33,627       85.69
बहेड़ी                  0,68,413     0,49,595       72.49
फरीदपुर नगर पालिका   0,78,249     0,52,269       66.80
आंवला                0,65,629     0,43,100       65.67
ठीरिया निजावत खां    0,23,184      0,15,815       68.22
रिठौरा                  0,17,186      0,11,140       64.82
धौराटांडा               0,22727       0,15,542       68.39
मीरगंज                 0,21,542      0,15,907       73.84
फतेहगंज पश्चिमी       0,26,607     0,20,622        77.51
शाही                    0,16,960     0,10,145        59.82
शीशगढ़                 0,25,815     0.17,181        66.55
सेंथल                   0,15,323     0,11,584        75.55
फरीदपुर नगर पंचायत    0,07,673      0,05,565        72.53
रिछा                     0,20,977      0,12,875        61.38
देवरनिया                 0,20,815      0,14,197        68.21
शेरगढ़                    0,13,247      0,10,892        82.22
फतेहगंज पूर्वी             0,12,480      0,08,506        68.16
बिशारतगंज                0.15,975      0,11,319       70.85
सिरौली                    0,23,650       0,18205       76.98
------------------------------------------------------------
 कुल                     14,40,,499     10,46,255       72.63
-------------------------------------------------------------
                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed