फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Got work worth 10 lakhs done at another place, JE surrounded by investigation

Bareilly News: दूसरी जगह करा दिया 10 लाख का काम, जांच में घिरे जेई

Sat, 05 Apr 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Got work worth 10 lakhs done at another place, JE surrounded by investigation
बरेली। नगर निगम के जेई ने 10 लाख का काम दूसरी जगह पर करा दिया। स्वीकृत कार्यस्थल में बदलाव के लिए किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति भी नहीं ली। वित्तीय अनियमितता की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इसको लेकर जेई को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जेई ने नगर आयुक्त को जवाब देने की जगह खानापूर्ति कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सूफी टोला वार्ड में इकबाल के मकान से अच्छन टेंट हाउस तक और गली शहाबुद्दीन हसन अली, जावेद और डा. नजमुल हसन के मकान से गुड्डू भाई के मकान तक सड़क और नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया था। इसके कार्यस्थल को परिवर्तित करते हुए जेई अरुण कुमार ने दूसरी जगह पर काम करा दिया। इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से की गई तो लेखाधिकारी और मुख्य नगर लेखा परीक्षक ने दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

जांच में पता लगा कि जेई अरुण कुमार ने साइट प्लान से हटकर 207.84 वर्गमीटर सड़क का निर्माण बिना सक्षम स्तर की स्वीकृति के करा दिया। मामले में अरुण कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि क्षेत्रीय पार्षद के अनुरोध पर जनहित में ऐसा कराया गया है। जांच में एक्सईएन और एई ने 10 लाख के इस कार्य को गलत माना है। अब जेई पर सरकारी धान का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में जांच शुरू हो गई है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मुख्य अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed