{"_id":"69f6d5db9fed3c7f0009554c","slug":"gorakhpur-shamli-expressway-will-pass-through-53-villages-in-bareilly-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली के 53 गांवों से गुजरेगा गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे, जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली के 53 गांवों से गुजरेगा गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे, जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक
Sun, 03 May 2026 10:28 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 03 May 2026 10:28 AM IST
सार
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। यह एक्सप्रेसवे बरेली जिले के 53 गांवों से गुजरेगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। इन जमीनों की खरीद-फरोख्त पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए बरेली जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। यह एक्सप्रेसवे नवाबगंज और बहेड़ी तहसील के 53 गांवों से होकर गुजरेगा। इन गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को दी गई है। किसानों की आपत्तियों के निस्तारण और मुआवजा वितरण के बाद जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर शामली ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 700 किमी है। इसका करीब 100 किमी हिस्सा जिले से होकर गुजरना होगा। पीलीभीत जिले की सीमा से एक्सप्रेसवे जिले की नवाबगंज तहसील के गजरौला में प्रवेश करेगा और बहेड़ी तहसील के माधौपुर होते हुए रामपुर निकल जाएगा। एक्सप्रेसवे के लिए जिले में नवाबगंज तहसील क्षेत्र के 24 व बहेड़ी के 29 गांवों को लिया गया है। नवाबगंज तहसील के 17 गांवों में फोरलेन का काम एनएचएआई बरेली डिवीजन तो सात गांवों पर एनएचएआई मुरादाबाद डिवीजन काम कराएगा। बहेड़ी तहसील के सभी 29 गांवों में एनएचएआई मुरादाबाद डिवीजन काम कराएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: चपरासी ने दो पत्नियों के खातों में भेजी सबसे ज्यादा रकम, इल्हाम ने फर्जी आईडी बनाकर किया करोड़ों का गबन
विज्ञापन
नवाबगंज तहसील के गांव
गंजरौला, सतुइया खुर्द, नवदिया कसाब, खाता, अभयराजपुर, खतौआ, बरखन, अधकटा रव्वानी वेगम, बबूरा बबूरी, हथेली, धनौर जागीर, नवादा इकरामुल्ला, तिगरी, नकटी नरायनपुर, नवदिया मोतीराम, सिलरा, नौगमा भगवंतपुर, गेलाटांडा, त्यार जागीर, तुगड़िया, लावा खेड़ा बद्रीप्रसाद, मुड़िया तेली, इनायतपुर, धौरेश।
बहेड़ी तहसील के गांव
कनकपुरी, गौता, पंडरी, परेवा, भकावा, मधकरपुर, मवई कला, कंचनपुर, पंडेरा, सिसई, शरीफनगर, इटौआ, चंदपुर चुबकिया, गोपालपुर, गुलड़िया मोहम्मद हुसैन, करनपुर, मोहनपुर, रम्पुरा, मंगदपुर, बैकरनंदा, बैकर शाहपुर, भुड़वा, बसंत नगर जागीर, रहपुरा गनीमत, खमरिया गोपी डांडी, पैगा, जमुनियां, अटरिया, माधौपुर।
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजरेगा, उनको चिह्नित कर लिया गया है। अब काश्तकारों की संख्या व भूमि का चिह्नांकन किया जा रहा है।
कनकपुरी, गौता, पंडरी, परेवा, भकावा, मधकरपुर, मवई कला, कंचनपुर, पंडेरा, सिसई, शरीफनगर, इटौआ, चंदपुर चुबकिया, गोपालपुर, गुलड़िया मोहम्मद हुसैन, करनपुर, मोहनपुर, रम्पुरा, मंगदपुर, बैकरनंदा, बैकर शाहपुर, भुड़वा, बसंत नगर जागीर, रहपुरा गनीमत, खमरिया गोपी डांडी, पैगा, जमुनियां, अटरिया, माधौपुर।
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजरेगा, उनको चिह्नित कर लिया गया है। अब काश्तकारों की संख्या व भूमि का चिह्नांकन किया जा रहा है।