फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons robbed the old lady of her gold chain at gunpoint in Bareilly

Bareilly News: बाइक सवारों ने वृद्धा को तमंचा दिखाकर लूटी सोने की चेन, सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे

Sat, 02 Aug 2025 11:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 11:10 AM IST
सार

बरेली में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर जा रही वृद्धा को तमंचा दिखाकर सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
goons robbed the old lady of her gold chain at gunpoint in Bareilly
बाइक सवार लुटेरे - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सोने की चेन लूट ली। महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शुक्रवार को दिनदहाड़े शहर के बीच हुई घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की फुटेज आ गई है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी अनुज कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे उनकी मां पुष्पा सक्सेना सोमनाथ मंदिर जा रही थीं। मंदिर से थोड़ा पहले बाइक सवार दो बदमाश आए। लुटेरों ने उनकी मां के आगे बाइक रोकी और पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर मां को धमकाया। फिर मां के गले से सोने की चेन उतरवा ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्रेमिका के लिए बीवी का कत्ल: अधूरी रह गई मन्नत की ख्वाहिश, ओमसरन ने किया था ये वादा; बरेली हत्याकांड की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बदहवास लौटीं और घटना के बारे में परिवार को बताया। तब अनुज ने प्रेमनगर थाना पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अनुज की तहरीर पर लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

चोरी के पांच वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रेमनगर क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से तीन स्कूटी समेत पांच वाहन बरामद हुए हैं। प्रेमनगर थाना इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। 

अशोक नगर तिराहे से त्रिवटीनाथ मंदिर रोड पर पहुंची टीम को देखकर दो लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कुदेशिया फाटक के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान वीरसावरकर नगर निवासी सचिन कुमार और कर्मपुर चौधरी  लाइनपार निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सचिन पर 21 और गौरव पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed