फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons demanded extortion in the name of Lalla Gaddi in Bareilly

Bareilly News: जेल में बंद अशरफ के करीबी लल्ला गद्दी के नाम पर मांगी रंगदारी, मना करने पर की फायरिंग

Mon, 10 Apr 2023 06:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 06:49 PM IST
सार

बरेली के सैलानी बाजार में रविवार रात हुई फायरिंग के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज करने वाले युवक ने बताया कि आरोपियों ने उससे लल्ला गद्दी के नाम पर रंगदारी मांगी थी। मना करने पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
goons demanded extortion in the name of Lalla Gaddi in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में रविवार रात सैलानी बाजार में युवक को गोली मारने के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोप है कि हमलावरों ने लल्ला गद्दी की पैरवी के मामले में एक लाख रुपये भी मांगे थे। बता दें कि लल्ला गद्दी माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का करीबी है। बीते दिनों पुलिस ने उसे जेल भेजा था।

विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly News: देर रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, सैलानी बाजार में फैली दहशत
विज्ञापन


रविवार रात सैलानी बाजार में हुई फायरिंग में युवक बिलाल को हाथ में गोली लगी थी। फायरिंग करते आरोपियों का कुछ लोगों ने छत से वीडियो भी बनाया था। इस मामले में बिलाल के साथी अर्श मिर्जा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरवी के लिए मांगी थी रंगदारी 

अर्श का आरोप है कि वह बिलाल के साथ चूड़ी की दुकान पर बैठा था। हमलावर उनके पास आए और कहा कि लल्ला गद्दी की पैरवी के मामले में तुमसे एक लाख रुपये मांगे थे, वह क्यों नहीं दिए। अब भी वक्त है, रुपये दे दो। मना करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अर्श की तहरीर पर गुलाम नबी गद्दी, शैज हुसैन, समीर शैरी, आदिब के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बिलाल की हालत में सुधार

जिला अस्पताल में भर्ती बिलाल की हालत में सुधार है। उसके हाथ में लगे छर्रे निकाल दिए गए हैं। उसने बताया कि उसका विवाद से कोई लेनादेना नहीं था। जबरन अर्श से उलझे लोगों ने उसे भी गोली मार दी। उन लोगों के भागने के बाद भी आरोपी गोली चलाते रहे। दुकान के शटर पर भी गोलियों के निशान थे। फायरिंग की घटना से बाजार में दहशत फैल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed