{"_id":"64d903ce342dee5cf30afae3","slug":"goons-brutally-beat-up-the-shopkeeper-on-the-road-in-bareilly-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में खुलेआम गुंडई: दुकान में घुसकर हमला, आरोपियों ने दुकानदार को सड़क पर खींचकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में खुलेआम गुंडई: दुकान में घुसकर हमला, आरोपियों ने दुकानदार को सड़क पर खींचकर बेरहमी से पीटा
Sun, 13 Aug 2023 09:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Aug 2023 09:55 PM IST
सार
कालीचरण रोड निवासी व्यापारी पर शनिवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सड़क पर खींचकर उनकी पिटाई की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने दुकानदार को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में एक व्यापारी की दुकान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। दुकानदार को सड़क पर गिराकर डंडों से पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के कालीचरण रोड निवासी व्यापारी परविंद्र कुमार साहनी की दुकान वाजपेयी ढाल पर है। व्यापारी ने रिपोर्ट कराई है कि शनिवार को पेला, रोहित टोंटा और उनके दो अज्ञात साथी उसकी दुकान में घुस आए।
विज्ञापन
सड़क पर खींचकर उनकी पिटाई की। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट लिखकर कुछ संदिग्धों को पकड़ लिया। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने रविवार को सुभाषनगर थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि वायरल वीडियो में घटना की पुष्टि होने के बाद भी हल्की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन