{"_id":"670665eeb2d64c01f407e1c4","slug":"goons-beat-up-worker-who-was-celebrating-bjp-victory-in-bareilly-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा की जीत पर खुशी मना रहे कार्यकर्ता को पीटा, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा की जीत पर खुशी मना रहे कार्यकर्ता को पीटा, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 09 Oct 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:46 PM IST
सार
हरियाणा चुनाव में भाजपा के जीतने पर समर्थकों के साथ खुशी मना रहे कार्यकर्ता पर दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित कार्यकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला में हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी मनाते कार्यकर्ता से मारपीट कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ता को जमकर डंडों से पीटा और उसकी पीठ में कैंची मार दी गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला गौसिया चौक निवासी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हरियाणा में भाजपा सरकार बनने पर वह समर्थकों के साथ खुशी मना रहे थे। इस दौरान संजीव सक्सेना अपने साथी योगेश सक्सेना, शशांक सक्सेना आदि के साथ आया और उन लोगों पर हमला कर दिया। उनको लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
संजीव सक्सेना ने उन पर कैंची से भी हमला कर दिया। कैंची उनकी पीठ में लगी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागे। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभाकर शर्मा की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल प्रभाकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन