{"_id":"69a6746b1240ec200500de1b","slug":"goons-beat-and-tore-the-clothes-of-girls-for-resisting-the-color-in-bareilly-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेंपो रोककर युवतियों को रंग लगाने की कोशिश, विरोध करने पर पीटा, कपड़े फाड़े; फायरिंग का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेंपो रोककर युवतियों को रंग लगाने की कोशिश, विरोध करने पर पीटा, कपड़े फाड़े; फायरिंग का भी आरोप
Tue, 03 Mar 2026 11:11 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:11 AM IST
सार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में सोमवार रात हुड़दंगियों ने शर्मनाक हरकत की। आरोपियों ने टेंपो रोककर उसमें सवार युवतियों को रंग लगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवतियों को पीटा और उनके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने टेंपो में की तोड़फोड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के अत्तू नगला मोड़ पर डीजे बजाकर डांस कर रहे युवकों ने टेंपो में बैठी युवतियों को रंग लगाने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई करने के साथ युवतियों के कपड़े भी फाड़ दिए। टेंपो में तोड़फोड़ करने के साथ ही गांव वालों पर पथराव कर दिया। इसमें कई लोगों के चोटें आईं। फायरिंग के साथ ही चेन छीनने का भी आरोप है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार को रात करीब आठ बजे वह पत्नी और दो बहनों के साथ टेंपो में बैठकर गांव लौट रहा था। अत्तू नगला मोड़ पर डीजे बजाकर हुड़दंग कर रहे आरोपियों ने बहन के रंग लगाने की कोशिश की। गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे व पत्नी के साथ ही दोनों बहनों को भी पीटा। कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
घायलों का कराया गया मेडिकल परीक्षण
हंगामा होता देख गांव वाले आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर पथराव कर दिया। इसमें करीब छह लोग घायल हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग करके दहशत फैलाने की कोशिश की। टेंपो में भी तोड़फोड़ की। चेन छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन