फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons attacked the victim house spread terror by pelting stones and firing in Bareilly

Bareilly News: दबंगों ने दूसरे मोहल्ले में जाकर किया बवाल, घर पर किया पथराव... फायरिंग कर फैलाई दहशत

Mon, 21 Jul 2025 02:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 02:38 PM IST
सार

रास्ते में घोड़ी बांधने पर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मोहल्ले में जाकर बवाल किया। उसके घर पर पथराव कर फायरिंग भी की, जिससे दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
goons attacked the victim house spread terror by pelting stones and firing in Bareilly
दबंगों ने किया बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में घोड़ी बांधने पर हुए विवाद के बाद दबंगों ने दूसरे मोहल्ले में जाकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थर फेंके। फायरिंग कर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अपने परिवार के साथ मकान का गेट बंदकर अंदर छुप गए। वीडियो बना रहे युवक को भी आरोपियों ने धमकी दी। उसे पीटकर भगा दिया। उसने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो पोस्ट किया है। फरीदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने मामले में एक नामजद आरोपी सहित 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


फरीदपुर के मोहल्ला कस्सावान निवासी तौफीक अहमद की घोड़ी रास्ते में बंधी थी। मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी श्याम प्रताप उर्फ नन्हे ठाकुर ने घोड़ी बांधने का विरोध किया। जिस पर दोनों के बीच गालीगलौज हो गई। नन्हे ठाकुर वापस अपने मोहल्ले पहुंचा और उसने अपने साथियों को इकट्ठा किया। रविवार शाम आरोपी तमंचे लेकर तौफीक के मोहल्ले में पहुंचे। वहां जाकर तौफीक के घर पर आरोपियों ने पहले तो ईंट-पत्थर फेंके। इस पर पीड़ित परिवार ने खुद को बचाने के लिए मकान में बंद कर लिया। 
विज्ञापन


फायरिंग से मोहल्ले में फैली दहशत 
इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन मोहल्लेवालों में दहशत फैल गई। एक युवक काफी दूर से मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना रहा था। दबंगों ने वीडियो बनाने वाले युवक को भी पकड़ लिया और उसको पीटकर भगा दिया। युवक ने देर रात घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद फरीदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज ने आरोपी श्याम प्रताप उर्फ नन्हे ठाकुर सहित अन्य 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed