फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goonda Act imposed on SACHSAS district president Avinash Mishra and mafia Sanjay Rana

Bareilly News: सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और माफिया संजय राना पर गुंडा एक्ट

Sat, 23 Aug 2025 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
Goonda Act imposed on SACHSAS district president Avinash Mishra and mafia Sanjay Rana
बारादरी पुलिस ने की कार्रवाई, दोनों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
विज्ञापन

बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा (सछास) के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और इज्जतनगर गोलीकांड के आरोपी राजीव राना के भाई संजय राना पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान के मूल निवासी अविनाश मिश्रा की पहचान छात्र नेता के तौर पर रही है। अविनाश के खिलाफ मारपीट, धमकाने व रंगदारी वसूलने जैसे मुकदमे दर्ज हैं। अविनाश आजकल रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास रह रहा है। वह पहले विद्यार्थी परिषद से जुड़ा था, अब सछास पदाधिकारी के तौर पर सक्रिय है। आरोप है कि कुछ दिन पहले अविनाश मिश्रा ने मढ़ीनाथ निवासी प्रिंस यादव से रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

प्रिंस का आरोप था कि अविनाश खर्चा चलाने के लिए छात्रों से रंगदारी वसूलता है। अविनाश पर प्लॉट कब्जाने व एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बार-बार मुकदमों में नामजद होने के कारण अविनाश मिश्रा अधिकारियों की नजर में था और उस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने उस पर गुंडा एक्ट लगा दिया। इधर, अविनाश मिश्रा का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कुछ लोग जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी। ब्यूरो
---
गोलीकांड के सूत्रधार संजय पर हो चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई
संजय नगर निवासी संजय राना को पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड का सूत्रधार माना जाता है। इस कांड में करीब पौन घंटा तक फायरिंग हुई थी। इसके वीडियो देशभर में वायरल हुए थे। तत्कालीन एसएसपी सुशील घुले का इसी वजह से तबादला हो गया था। राजीव राना के बाद अब संजय पर कार्रवाई की गई है। भीषण गोलीकांड में पुलिस राजीव व संजय समेत अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही कर चुकी है। संजय राना भी जमानत के बाद पुलिस के रडार पर है।
सपा नेता भी रडार पर
सूत्रों की मानें तो अविनाश मिश्रा का समर्थन कर रहे और कैंट क्षेत्र से टिकट की जुगत में लगे एक अन्य सपा नेता पर भी अफसरों की नजर है। उस नेता पर भी जल्द ही पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर सकती है। कुछ दिन पहले सपा के ही एक नेता को पिटवाने के मामले में भी अविनाश के साथ उस नेता पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

--
अविनाश मिश्रा व संजय राना के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही अलग-अलग तरह के अपराध में सक्रिय हैं। इसलिए दोनों पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। इनकी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed