{"_id":"65293ebf75dccfae990c2824","slug":"goon-attack-man-for-not-giving-money-for-liquor-in-bareilly-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब के लिए सौ रुपये मांगे, न देने पर मजदूर का सिर फोड़ा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब के लिए सौ रुपये मांगे, न देने पर मजदूर का सिर फोड़ा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 13 Oct 2023 06:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:27 PM IST
सार
हजियापुर निवासी इस्लाम बुधवार को मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी बालकराम ने उसे घेर लिया। उसने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। विरोध पर आरोपी ने इस्लाम के सिर पर ईंट मार दी।
विज्ञापन
घायल मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मजदूर से एक शराबी ने शराब पीने के लिए सौ रुपये मांगे। विरोध करने पर उसने मजदूर के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल मजदूर की पत्नी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से तत्परता से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी इस्लाम मजदूरी करता है। वह बुधवार को मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी बालकराम ने उसे घेर लिया। उसने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। इस्लाम ने इनकार कर दिया। विरोध करने पर बालकराम ने ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: 'इस्राइल-फलस्तीन युद्ध बंद कराने के लिए पीएम मोदी करें पहल', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील
विज्ञापन
घायल की पत्नी कमर जहां के मुताबिक इस्लाम लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था। कमर जहां उसे लेकर थाने गई तो वहां से पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया। होश में आने पर इस्लाम ने बताया कि वह मजदूरी कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में बालकराम मिल गया।
उसने शराब पीने के लिए सौ रुपये मांगे। मना करने पर बालकराम ने सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। घायल की पत्नी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।