{"_id":"6ac6b2fce52e24d20e075605","slug":"goldsmith-killed-in-road-accident-bareilly-news-c-419-1-bd11002-678-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में सराफ की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में सराफ की गई जान
विज्ञापन
शीशगढ़। शाही थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात्रि को हुए सड़क हादसे में शीशगढ़ के सराफ धर्मवीर रस्तोगी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
चचेरे भाई मोनी वर्मा ने बताया कि 48 वर्षीय धर्मवीर रस्तोगी शीशगढ़ के मोहल्ला साहूकारा के निवासी थे। कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान चलाते थे। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे।
उनके परिवार में चार बेटियां हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अभी छोटी हैं। वह शीशगढ़ से अपनी बाइक से बरेली अपने घर जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सीओ के अनुसार, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
-- -- -
दूसरे हादसे में युवक घायल
दूसरा हादसा कस्बे के पास गांव बिल्सा के समीप हुआ। इसमें दुनका निवासी 20 वर्षीय मुस्तहीम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बरेली भेजा है।
-- -- -
टक्कर के बाद कार खाई में घुसी
भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम पड़ोली स्थित पायनियर स्कूल के समीप बुधवार शाम कार बाइक से टकराते हुए अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में जा घुसी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली अस्पताल भेजा है। नवदिया निवासी ज्ञान सिंह बाइक से आ रहे थे, जो कार की चपेट में आ गए। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। संवाद