{"_id":"62967f07e5417b603134bd20","slug":"gold-smuggler-caught-in-bareilly-bareilly-news-bly486769657","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते की सोल में सोने का पाउडर लेकर मुंबई जा रहे दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते की सोल में सोने का पाउडर लेकर मुंबई जा रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एयरपोर्ट पर मंगलवार को तस्करी का पहला मामला पकड़ा गया। जूते की सोल में छिपाकर चार सौ ग्राम सोने का पाउडर मुंबई ले जाते हुए दो युवकों को एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियाें ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। सोने का पाउडर कुछ ही दिन पहले तस्करी कर दुबई से लाया गया था।
इज्जतनगर पुलिस के मुताबिक टांडा (रामपुर) के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी जुनैद और मोहल्ला राहूपुरा निवासी आमिर सुहेल मुंबई जाने के लिए बरेली एयरपोर्ट पहुंचे थे। फ्लाइट में बैठने के कुछ ही देर बाद आमिर और सुहेल यह कहते हुए फ्लाइट से उतर गए कि उनके पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई है और वे दोनों अब मुंबई नहीं जा पाएंगे। फ्लाइट से उतरकर बाहर जाता देख एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को उन पर शक हुआ तो दोनों को रोक लिया गया।
पूछताछ के बाद दोनों की तलाशी ली गई तो जुनैद के जूतों की सोल से सोने का चार सौ ग्राम पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी। इज्जतनगर पुलिस ने थाने ले जाकर जुनैद और आमिर से पूछताछ की तो मामला तस्करी का निकला।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सोने का पाउडर दुबई से लाया गया था। उन्हें इसे मुुंबई ले जाकर अपनी बुआ के बेटे आसिम के सुपुर्द करना था। उसी ने यह पाउडर मंगाया था। मुंबई में इसका बिस्किट बनवाकर बेचने की बात तय हुई थी लेकिन अचानक डील खत्म कर दिए जाने के कारण वे दोनों फ्लाइट से उतर गए।
पाउडर के पैकेट पर लगे केमिकल से नहीं पकड़ पाया मेटल डिटेक्टर
जुनैद और आमिर ने पुलिस को बताया कि दुबई से भी सोने का पाउडर जूतों की सोल में छिपाकर लाया गया था। जिस पैकेट में पाउडर रखा था, उस पर उन्होंने एक ऐसे केमिकल का लेप लगा दिया गया था जिसकी वजह से फ्लाइट में बैठने से पहले हुई चेकिंग में मेटल डिटेकर उसे नहीं पकड़ पाया। बरेली में भी वे लोग अगर अचानक फ्लाइट से न उतरते तो चेकिंग से बच निकलने में कामयाब हो गए थे।
मुंबई में खोलना था होटल
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन दोनों का अपनी बुआ के बेटे आसिम के साथ एक होटल खोलने का इरादा था। पैसे जुटाने के लिए ही वे सोने की तस्करी कर रहे थे। थाना इज्जतनगर में दर्ज एफआईआर में जुनैद और आमिर के साथ आसिम को भी नामजद किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों पेशेवर तस्कर हैं और पहले से तस्करी करते रहे हैं। पुलिस और आयकर विभाग की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को देखकर साफ लग रहा है कि दोनों पेशेवर हैं। आरोपियों से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी