Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर सोने की दिवाली... चमकेगी चांदी, टेंपल जूलरी कर रही आकर्षित
टेंपल जूलरी की कलाकृतियां ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। देव स्वरूपों के चित्रों समेत कई प्रतीकात्मक तस्वीर वाली चेन और जूलरी लोगों को भा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन बाद बरेली शहर भले अक्षय तृतीया मनाएगा, लेकिन सोने की दिवाली होगी। चांदी भी चांद सी चमकेगी। अद्भुत संयोगों और अबूझ तिथि पर वैवाहिक आयोजनों को देखते हुए बाजार में अभी से रौनक है। कारोबारियों के मुताबिक इस बार हल्की जूलरी की मांगा ज्यादा है। वाहनों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। भूमि-भवन के सौदे भी तेजी से हो रहे हैं।
अक्षय तृतीया को लेकर सराफा दुकानों, वाहन शोरूम की रौनक बढ़ने लगी है। भीड़ से बचने के लिए लोग अभी से गहने पसंद कर उनकी बुकिंग करा रहे हैं। अक्षय तृतीया पर उसे घर ले जाएंगे। सराफा कारोबारी विवेक रस्तोगी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ही ईद भी है। ऐसे में बेहतर कारोबार होने का अनुमान है। सोने, चांदी के पुराने सिक्कों का स्टॉक भी आ गया है। गिन्नी की खरीदारी ज्यादा होने की संभावना देख दुकानदारों ने स्वर्ण गिन्नी भी जमा की हैं।
टेंपल जूलरी
टेंपल जूलरी की कलाकृतियां ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। देव स्वरूपों के चित्रों समेत कई प्रतीकात्मक तस्वीर वाली चेन और जूलरी लोगों को भा रही है। इसके अलावा कुंदन की किशनगढ़ वाली गोल्ड जूलरी सेट 18 से 22 कैरट में हैं। सेट की नक्काशी ऐसी है कि यह देखने पर भारी प्रतीत होती हैं मगर पहनने पर हल्की महसूस होती हैं।
अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए डिजायनर व नगदार अंगूठियां और महिलाओं के लिए पेंडेंट सेट का कलेक्शन बाजार में है। कुछ दुकानों पर ऐसे नेकलेस सेट और जंजीर हैं जो देखने में हीरे के हार जैसे लगते हैं। कारोबारियों के मुताबिक विवाह के लिए इन सेट की मांग काफी है।
सोना निवेश का भी बेहतर विकल्प है। सराफा कारोबारी अंकुर शर्मा के मुताबिक गहनों की खरीदारी का उद्देश्य अब बदल गया है। लोग निवेश के नजरिये से भी खरीदारी कर रहे हैं। हल्की जूलरी ही सही पर सोने की हो, लोगों की यही चाहत रहती है।