फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Going off bullion market business satisfaction from

बंद रहा सराफा बाजार, संतोष से मिले कारोबारी

Thu, 03 Mar 2016 01:13 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 03 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Going off bullion market business satisfaction from
आभूषणों पर केंद्रीय टैक्स लगने के विरोध में तीन दिवसीय सराफा बाजार बंद पहले दिन सफल रहा। सराफा कारोबारियों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि वे वित्त मंत्री तक उनकी बात पहुंचाएंगे। तीन दिवसीय बाजार बंद सफल बनाने को सराफा एसोसिएशन बुधवार सुबह से ही सक्रिय हो गया। व्यापारियों ने सिविल लाइंस में खुले रिलायंस, पीसीजे आदि ब्रांडेड शोरूम भी बंद करा दिए। इस दौरान कुछ नोकझोंक भी हुई। रिटेल बाजार बंद होने से बुलियन थोक कारोबार भी प्रभावित रहा। दोपहर में बैठककर एकजुटता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


वित्त मंत्री से कराएंगे मुलाकात
सराफा व्यापारी केंद्रीय वस्त्र मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार से मिले और ज्ञापन सौंपा। सागर रत्ना प्रतिष्ठान में हुई बैठक में गंगवार ने बताया कि मामले में सभी सांसदों से सुझाव आएंगे। ऑल इंडिया एसोसिएशन पदाधिकारियों की केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात कराएंगे ताकि समस्या का समाधान हो सके। इस मौके पर संदीप अग्रवाल, विशाल मेहरोत्रा, सुबोध अग्रवाल, गुलशन आनंद, गौरी शंकर, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश भल्ला, संजीव अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, अजय अग्रवाल, मोहित आनंद, प्रवीण अग्रवाल, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


10 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ
तीन दिवसीय बंद के पहले दिन दस करोड़ रुपये से ज्यादा का कामकाज प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, इसलिए बुधवार को काम ज्यादा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed