फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atiq Ahmad Brother Ashraf videos were posted on Instagram before Umesh Pal murder

'घर जाइए लल्लन जी, तूफान आने वाला है': उमेश पाल की हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर डाले गए थे अशरफ के वीडियो

Fri, 10 Mar 2023 10:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2023 10:20 AM IST
सार

इंस्टाग्राम पर अतीक अहमद एमएलए नाम से एक अकाउंट बना है। इससे कई एडिटेड वीडियो अपलोड किए गए हैं। एक 19 फरवरी को अपलोड किया गया है, जो उमेश पाल हत्याकांड से पहले का है। 

विज्ञापन
Atiq Ahmad Brother Ashraf videos were posted on Instagram before Umesh Pal murder
वीडियो से लिया गया स्नैपशॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ उर्फ खालिद अजीम के ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो उसके किसी गुर्गे ने उमेश पाल हत्याकांड से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किए हैं। माना जा रहा है कि अपराधियों ने अपने इरादों का संकेत पहले ही दे दिया था, जिसे कोई भांप नहीं सका। इंस्टाग्राम पर अतीक अहमद एमएलए नाम से एक अकाउंट बना है। इस पर 19 फरवरी को एक वीडियो अपलोड किया गया है। 

विज्ञापन


वीडियो में अशरफ जेल वैन से उतरता दिख रहा है। वीडियो में डॉयलाग एडिट किया गया है कि सुल्तान मिर्जा का नाम ही काफी है, सामने वाले की जमानत जब्त हो जाती है। वहीं उमेश पाल हत्याकांड के पहले 20 फरवरी को अशरफ का दूसरा वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें वह पुलिस वालों के बीच खड़ा होकर पान खा रहा है। वीडियो में डायलाग एडिट किया गया है कि घर जाइए लल्लन जी, लगता है तूफान आने वाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

24 फरवरी को भी अपलोड किया गया वीडियो 

अशरफ का एक वीडियो उमेशपाल हत्याकांड वाले दिन 24 फरवरी को भी अपलोड किया गया है, जिसमें अशरफ और अतीक दोनों के फोटो के साथ डॉयलाग एडिट किया गया है कि आप शायद यह बात भूल रहे हैं मंत्री जी, हर शब्द के आखिर में फुल स्टॉप होता है और वो फुल स्टॉप हम हैं। उमेशपाल हत्याकांड के बाद 26 फरवरी को भी एक वीडियो इंस्टाग्राम के इसी अकाउंट पर अपलोड किया है, जिसमें डॉयलाग है कि जो कैद में थे सारे परिंदे, पर भी हैं यह भूल गए थे। जो झुकते थे उन कांधों के सर भी हैं, भूल गए थे। 


Umesh Pal Murder Case: सीसीटीवी से खुलेगा राज, किसने-किसने की अशरफ से मुलाकात, SIT ने शुरू की जांच
 

दरअसल इंस्टाग्राम के जिस अकाउंट पर यह सारे वीडियो अपलोड किए गए हैं, उस आईडी से मुख्तार अंसारी, अब्बास अंसारी, असद अतीक, एहजम अतीक, खालिद अजीम उर्फ अशरफ जुडे़ हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आईडी को अशरफ या अतीक का कोई करीबी गुर्गा हैंडल कर रहा है। इन वीडियो में अशरफ के साथ कई पुलिसवाले और सादा कपड़ों में कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में अशरफ के साथ कौन हैं, इसकी तस्दीक एजेंसियां कर रही हैं।


 

अशरफ से मुलाकात पर रोक

बरेली जिला जेल के मामले में नया घटनाक्रम सामने आने के बाद फिलहाल अशरफ की किसी से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। अशरफ को उमेशपाल हत्याकांड के बाद से ही तन्हाई बैरक में डाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उससे मिलने भी कोई नहीं आया है। हालांकि अब मुलाकात पर ही रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed