फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Give priority to the establishment UAN

सभी प्रतिष्ठान यूएएन को प्राथमिकता दें

Fri, 29 Jan 2016 01:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 29 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Give priority to the establishment UAN
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में नियोक्ताओं के साथ बैठक में क्षेत्रीय आयुक्त आलोक यादव ने यूनिवर्सल एकाउंट नंबर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठान यूएएन को प्राथमिकता दें । जो वर्तमान कर्मचारी सदस्य हैं, उनका पास्ट एंप्लायमेंट कंफ र्मेशन समय से करें। बिना आधार संख्या फीड किए यूएएन के पूर्ण लाभ नहीं लिए जा सकते।  बैंक खाता एवं आधार संख्या भी फ ीड करने के साथ-साथ यूएएन एक्टीवेट करें। यह अनिवार्य है और ऐसा न करने वाले नियोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दायर किया जाएगा। जो कर्मचारी नौकरी छोड़  गए हैं उनकी सेवा मुक्ति  की तिथि ईसीआर के साथ दर्ज करें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया कि रबड़  फैक्ट्री के कर्मचारियों का अंशदान अक्टूबर 1998 तक का जमा है जबकि विवरणियों (रिटर्न) मार्च 1998 तक के ही जमा किये गये हैं जिसके कारण दावेदारों को मार्च 1998 तक का ही भुगतान किया जा रहा है। शेष सात माह का भुगतान फैक्ट्री द्वारा रिटर्न जमा न करने की वजह से नहीं हो पा रहा है। इस समय फैक्ट्री बंद है और कोई जिम्मेदार व्यक्ति और नियोक्ता बरेली में उपलब्ध नहीं है अत: रिटर्न नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में विभाग के पास नियोक्ता के विरूद्ध धारा 14 के अन्तर्गत अभियोजन संस्थित करना ही एक उपाय है।   रबड़ फैक्ट्री के सभी पूर्व कर्मचारियों से कहा है कि वे विभाग का सहयोग करें और भुगतान न कर पाने का कारण समझें। बैठक में बरेली और बदायूं के नियोक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed