फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girls reach restaurant to party with friends from other community, ruckus

Bareilly News: दूसरे समुदाय के दोस्तों के साथ पार्टी करने रेस्टोरेंट पहुंचीं युवतियां, हंगामा

Fri, 02 Jan 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Girls reach restaurant to party with friends from other community, ruckus
आंवला। दूसरे समुदाय के युवकों की ओर से कस्बे के रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को युवतियों के साथ नए साल की पार्टी मनाने की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, एक युवती की मां ने तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ता आशीष हिंदू, दुर्गेश सक्सेना, हिंदू जागरण मंच (हिजांम) नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति, विमल त्रिपाठी, शक्ति सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि दूसरे समुदाय के कुछ युवक युवतियों के साथ विलायतगंज के मकबरे पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


जब वे वहां पहुंचे तो वे सभी लोग मौके से चले गए। कुछ समय बाद सूचना मिली कि वे सभी रामनगर रोड के एक रेस्टोरेंट नए साल की पार्टी मनाने के लिए पहुंचे हैं। वहां पहुंचे कार्यकर्ताओं को वे सभी एक केबिन में संदिग्ध अवस्था में मिले। जानकारी करने पर पता चला कि लड़कियों के यहां होने की जानकारी उनके परिजनों को नहीं थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी तीन युवक व तीन युवतियों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई, जबकि दूसरे समुदाय की चौथी युवती मौके से चली गई। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद

--------
परिजनों ने बेटी की सहेली पर लगाया आरोप
कस्बा निवासी परिजनों ने इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दूसरे समुदाय की साथी उनकी बेटी व भतीजी को बुलाकर रेस्टोरेंट ले गई। वहां थाना सिरौली के समुदाय विशेष के तीन युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी उनकी बेटी व भतीजी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed