फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girls are taking military and social training along with their studies

Bareilly News: पढ़ाई के साथ-साथ सैन्य व सामाजिक प्रशिक्षण ले रहीं छात्राएं

Sat, 13 Sep 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Girls are taking military and social training along with their studies
बरेली। शिक्षा और संस्कृति की धरोहर बरेली कॉलेज सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक पाठशाला बन चुका है। यहां एनसीसी की आठवीं यूपी गर्ल्स बटालियन में 285 छात्राएं कड़ा प्रशिक्षण लेकर खुद को भविष्य के लिए तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को दोपहर के करीब 12: 35 बजे कॉलेज का गलियारा शांत था। ज्यादातर छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं में थे। इसी दौरान भारत माता की जय'' के बुलंद नारों की गूंज सुनाई दी। जोशीले नारों की गूंज कॉलेज के एनसीसी प्रशिक्षण कक्ष से आ रही थी। इस कक्ष में जाने पर जो नजारा सामने आया, वह किसी भी देशभक्त के दिल को गर्व से भर देने के लिए काफी था।
विज्ञापन


यहां पूरी तरह से अनुशासित और जोश से भरी हुईं 160 छात्राएं मौजूद थीं। सुबह कक्षाओं में इतिहास, भूगोल और विज्ञान की किताबें पढ़ने के बाद इस समय ये छात्राएं अपने शरीर और मन को देश की सुरक्षा के लिए तैयार कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण का नेतृत्व कर रही प्रो. वंदना शर्मा उन्हें ड्रिल और अनुशासन सिखा रही थीं। उन्होंने बताया कि यहां छात्राओं को सामाजिक प्रशिक्षण के साथ ही ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और फायरिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। यह प्रशिक्षण सिर्फ शारीरिक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह छात्राओं को आत्मनिर्भर, साहसी और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने का एक प्रयास है। संवाद

मिली नई पहचान


मेरा सपना सेना में जाने का है, इसलिए एनसीसी में शामिल हुई थी। यहां आने के बाद पता चला कि यह कोई आसान काम नहीं है। एनसीसी में शामिल होकर हमें एक नई पहचान मिली है। - इल्मा, बीए पंचम सेमेस्टर

एनसीसी हमें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करता है। यहां हम टीम वर्क सीखते हैं और अपने डर पर काबू पाना भी। - तनीषा माथुर, बीकॉम ऑर्न्स, फाइनल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed