फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend s family members accused of killing lover in Lakhimpur s Mohammadi

आशिक की मौत: लड़की से मिलने पहुंचा धर्मवीर, कमरे में इस हाल में थे दोनों; पिता ने खूब पीटा और पिला दिया जहर

Sat, 03 Sep 2022 05:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Sep 2022 05:38 PM IST
सार

मृतक के घरवालों के मुताबिक एक सितंबर की रात 10 बजे प्रेमिका ने धर्मवीर को फोन करके अपने घर बुलाया था। लड़के के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का दावा है कि युवक ने चूहामार दवा खाई है। 

विज्ञापन
Girlfriend s family members accused of killing lover in Lakhimpur s Mohammadi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक को लड़की के परिवार वालों ने कमरे में बंद कर बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का दावा है कि युवक ने चूहामार दवा खाई है।

विज्ञापन

मूड़ा निजाम पुलिस चौकी क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी लाला राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे धर्मवीर का पास के गांव की सजातीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि एक सितंबर की रात 10 बजे प्रेमिका ने धर्मवीर को फोन करके अपने घर बुलाया। जिस पर वह उसके घर चला गया।

विज्ञापन

इसी दौरान लड़की के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्साए परिवार वालों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई करके कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि युवक को जबरन जहर भी पिलाया गया। इसके अलावा प्रेमिका के घरवालों ने युवक के पिता के पास फोन करवाया कि वह उसे प्रेमिका के घर से छुड़ा ले जाएं, अन्यथा लड़की के घर वाले उसे जान से मार डालेंगे।

बताया कि परिवार के लोग जब लड़की के घर पहुंचे तो उन्हें भगा दिया। लेकिन, युवक के परिवार वालों के साथ गए कुछ लोग अड़े रहे और उसके बेटे को छुड़ा कर घर लाए। हालत नाजुक होने पर मझगवां के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पास के गांव में मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लड़की के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर मारा पीटा था। शुक्रवार को मृतक ने चूहे मार दवा खा ली थी। परिजन उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए थे। तहरीर मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed