दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: प्रेमिका करती रही बरात का इंतजार, दूल्हा दूसरी युवती के साथ हुआ फरार
बरेली में नवाबगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपनी बरात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा किसी दूसरी युवती के साथ फरार हो गया। दूल्हे के पिता ने मामले में अपने साढ़ू के खिलाफ तहरीर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वहीं युवक के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर अपने साढ़ू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि साढ़ू की शह पर यह सब हुआ है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन पहले तो उनके रिश्ते से खफा थे, लेकिन बाद में दोनों का निकाह कराने पर सहमत हो गए।
पहले ही निकाह से मुकर चुका था प्रेमी
प्रेमी के परिजनों ने युवती की गोद भराई कर जल्दी निकाह कराने की बात कही। इसी बीच प्रेमी निकाह करने से मुकर गया। इससे गुस्साए प्रेमिका के परिजनों ने थाना नवाबगंज में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद हुई पंचायत में प्रेमी और उसके परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए।
ये भी पढ़ें- शिक्षिका पर आया शिक्षक का दिल: एकतरफा प्यार में कर दीं हदें पार, स्कूल में हुआ हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस
प्रेमी और उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार को निकाह का दिन तय कर दिया। इधर, लड़की और उसके घरवालों को इसकी भनक नहीं लगी कि युवक के उसकी मौसेरी बहन से भी संबंध है। बृहस्पतिवार की शाम तक जब प्रेमी बरात लेकर नहीं पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों को चिंता सताने लगी।
लड़की पक्ष को जानकारी मिली कि प्रेमी युवक बरखेड़ा (पीलीभीत) क्षेत्र की अपनी मौसेरी बहन को लेकर चला गया है। इस पर प्रेमिका और परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने लड़का पक्ष को कॉल कर गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद प्रेमी के पिता ने थाना नवाबगंज में अपने साढ़ू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।