फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl uncle murdered with knife in ascendant ceremony in bareilly

बरेली: लग्न समारोह में लड़की के फूफा की चाकू से हत्या, खाने की प्लेट फेंकने पर हुआ था विवाद

Tue, 18 May 2021 10:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 May 2021 10:18 PM IST
सार

 सोमवार रात रामकुमार अपने रिश्तेदारों के साथ लग्न चढ़ाने आए थे। लग्न के बाद खाने पीने का दौर चल रहा था। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे लड़का पक्ष का भगवानदास शराब पीकर खाने की प्लेट लेकर मेहमानों में घुस गया और बेवजह ही खाने की प्लेट लड़की के फूफा 48 वर्षीय मंसाराम को फेंककर मार दी। जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।
 

विज्ञापन
Girl uncle murdered with knife in ascendant ceremony in bareilly
जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज में लग्न समारोह में खाने की प्लेट को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ा कि लड़की के फूफा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आठ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज के गांव बाकरगंज निवासी लालता प्रसाद के बेटे रमेश कश्यप की शादी बहेड़ी के गांव गुड़वारा निवासी रामकुमार की बेटी से तय हुई थी। सोमवार रात रामकुमार अपने रिश्तेदारों के साथ लग्न चढ़ाने आए थे। लग्न के बाद खाने पीने का दौर चल रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे लड़का पक्ष का भगवानदास शराब पीकर खाने की प्लेट लेकर मेहमानों में घुस गया और बेवजह ही खाने की प्लेट लड़की के फूफा 48 वर्षीय मंसाराम को फेंककर मार दी। उन्होंने विरोध किया तो भगवानदास गाली गलौच करने लगा और फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने भगवानदास के परिवार वालों को उसकी पिटाई होने की सूचना दी तो वे लोग घरों से लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर उसकी मदद में आ गए। इसके बाद वहां जमकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों के बीच लोग कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे को मारने लगे। इसी दौरान भगवानदास ने जेब से चाकू निकालकर मंसाराम समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया। चाकू के कई प्रहार होने से मंसाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

बीचबचाव में गांव वाले भी घायल, एक की हालत गंभीर

बीचबचाव के दौरान लड़की पक्ष की ऊषा देवी, योगेंद्र कुमार और गांव के जयराम, अहिवरन सिंह, संजीव, शेर सिंह, अमित व लालता प्रसाद गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भगवानदास को मौके से ही चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। 

फिर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में जयराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में लड़की के पिता राम कुमार ने भगवानदास, अजय कुमार, कांता प्रसाद, कृष्णपाल और पंकज के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भगवानदास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

लग्न समारोह में खाने के दौरान विवाद हो गया था, जिसमें लड़की पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed