फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl students learned self-defense techniques in aparajita program in Bareilly

Bareilly: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, एसपी ट्रैफिक बोले- घर जाकर करें अभ्यास

Wed, 17 Dec 2025 12:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 12:26 PM IST
सार

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक साक्षी बोरा ने छात्राओं को एक घंटे के कार्यक्रम में आत्मरक्षा के बारे में बताया। 

विज्ञापन
girl students learned self-defense techniques in aparajita program in Bareilly
साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के दौर में हर बेटी इतनी सक्षम हो कि अपनी रक्षा स्वयं कर सके। इसके लिए आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीक की जानकारी होना आवश्यक है। बरेली के एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने छात्राओं से कहा कि जब आप मुसीबत में होंगी तो 112 नंबर पर कॉल करेंगी। पुलिस को आने में कम से कम 10 से 15 मिनट लगेंगे। इतने समय में अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी स्वयं की है।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 9 से 12 की छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक साक्षी बोरा ने छात्राओं को एक घंटे के कार्यक्रम में आत्मरक्षा के बारे में बताया। 
विज्ञापन


साक्षी ने छात्राओं से आत्मरक्षा के बारे में पूछा। कहा कि यदि आप खिलाड़ी नहीं हो तो अपनी रक्षा कैसे करेंगी। इसके लिए सभी को बुनियादी तकनीक का ज्ञान होना चाहिए। जैसे कि हम मुसीबत में हों तो विपक्षी के शरीर के किस हिस्से पर कितनी तेज वार करें कि हम सुरक्षित हो सकें। 12वीं की छात्रा दर्शिका वर्मा ने शरीर के नाजुक अंगों के बारे में बताया और कहा कि वहां वार करने से विपक्षी कुछ समय के लिए कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद हम आसानी से अपनी रक्षा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंख व नाक चेहरे के नाजुक हिस्सों में शामिल 
11वीं की छात्रा मुस्कान ने कहा कि आंख व नाक चेहरे के नाजुक हिस्सों में शामिल हैं। बातचीत के क्रम में साक्षी व उनकी टीम ने छात्राओं को पंच बनाना सिखाया। उसके बाद पंच मारना और किक मारना सिखाया। छात्राओं को दिखाया कि यदि कोई आपको घेर ले तो उसे पटखनी कैसे देनी है। 

उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप इस कार्यशाला में सिखाई हुई बुनियादी तकनीक का अभ्यास अपने घर पर जरूर करें। आप देखेंगी कि कुछ दिनों में आपका आत्मविश्वास पहले से और ज्यादा बढ़ जाएगा। इस दौरान ताइक्वांडो प्रशिक्षकों में निशु भारद्वाज व माही गंगवार और कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. गुड्डी पाल, वरिष्ठ प्रवक्ता उदिता यादव, सहायक अध्यापिका नीलम, शैलजा व अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed