फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl returned home after a month and said that she had not run away

एक महीने बाद घर लौटी युवती: बोली- भागी नहीं थी, अपनी मर्जी से घूमने गई थी, नहीं कराऊंगी मेडिकल परीक्षण

Thu, 03 Aug 2023 08:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Aug 2023 08:14 AM IST
सार

युवती महीना भर पहले गायब हो गई थी। उसके पिता ने अज्ञात युवक के विरुद्ध बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
Girl returned home after a month and said that she had not run away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में बिलसंडा पुलिस बुधवार को एक युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, लेकिन युवती ने परीक्षण कराने से मना कर दिया। कहा, वह किसी के साथ भागी नहीं थी बल्कि घूमने गई थी, इसलिए मेडिकल परीक्षण कराने की कोई तुक नहीं है।

विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती महीना भर पहले गायब हो गई थी। उसके पिता ने अज्ञात युवक के विरुद्ध बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को युवती खुद घर लौट आई। परिजनों की सूचना पर बुधवार को पुलिस युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर पहुंची।

ये भी पढ़ें- 'चौकी इंचार्ज करते हैं अपमानित': यह आरोप लगाकर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी दो गोलियां, पुलिस महकमे में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर ने जब युवती का मेडिकल परीक्षण करना शुरू किया तो युवती ने परीक्षण कराने से मना कर दिया। कहा, वह किसी के साथ भाग कर नहीं गई थी। किसी ने उसे स्पर्श तक नहीं किया है। अपनी मर्जी से घूमने गई थी तो मेडिकल परीक्षण किस बात का। युवती ने महिला चिकित्साधिकारी को लिखकर दे दिया कि वह मेडिकल परीक्षण नहीं कराएगी। इसके बाद बिलसंडा पुलिस उसे वापस ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed