फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl propose her teacher in coaching and consumed poison in Bareilly

'मैं राधा, तुम मेरे कृष्ण': छात्रा ने कोचिंग में टीचर से किया इश्क का इजहार, इनकार पर खाया जहर

Sun, 21 Jul 2024 01:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jul 2024 01:22 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के नवाबगंज में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक छात्रा को अपने टीचर से प्यार हो गया। उसने कोचिंग में सबके सामने इश्क का इजहार किया, लेकिन टीचर ने इनकार कर दिया। इस पर छात्रा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
girl propose her teacher in coaching and consumed poison in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने के दौरान एक छात्रा को अपने शिक्षक से ही प्रेम हो गया। शिक्षक ने उसका प्रस्ताव ठुकराकर कोचिंग से बाहर का रास्ता दिखा दिया तो नाराज छात्रा ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसकी जान पर बन आई। छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में परिजनों ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही कोचिंग के शिक्षक कई छात्र-छात्राओं को लेकर शनिवार को अपना पक्ष रखने कोतवाली पहुंच गए, जहां पुलिस उनसे पूछताछ की। बताया जाता है कि इससे पहले शनिवार को कोचिंग में पहुंची छात्रा ने जमकर हंगामा किया। छात्रा ने दर्जनों छात्र-छात्राओं के सामने ही शिक्षक से कहा कि मैं राधा, तुम मेरे कृष्ण हो। हमारा तो पिछले जन्म का नाता है। इसलिए मुझे अपनाना ही होगा। नहीं तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी।

विज्ञापन

छात्रा की बात सुनकर दंग रह गए टीचर 
कोचिंग क्लास में छात्रा की बात सुनकर शिक्षक हैरान रह गए। विद्यार्थी भी हैरत में पड़ गए। बताया जाता है कि जब शिक्षक ने छात्रा का प्रस्ताव ठुकराया तो वह कोचिंग से बाहर आ गई। उसने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदकर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद गुरुजी कोचिंग बंद करके खिसक गए। बताया जा रहा है कि बाद में टीचर कोचिंग के बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने अपनी बात रखी। 

नवाबगंज कोतवाली के कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभी इस मामले में छात्रा या उसके परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। कोचिंग के शिक्षक और बच्चे कोतवाली आए थे। उनका पक्ष सुना गया है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed