{"_id":"66978e6406148430e004bb0d","slug":"girl-murdered-and-her-dead-body-thrown-on-near-highway-in-bareilly-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती की हत्या... नेशनल हाईवे के समीप इस हाल में मिली लाश, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती की हत्या... नेशनल हाईवे के समीप इस हाल में मिली लाश, नहीं हुई शिनाख्त
Wed, 17 Jul 2024 03:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:03 PM IST
सार
बरेली के मीरगंज इलाके में हाईवे के समीप खेत में युवती का शव मिला। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने की जांच पड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मीरगंज इलाके में नेशनल हाईवे के समीप बुधवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटनास्थल पर छानबीन की गई। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई। शव लाकर यहां फेंका गया है। मृतका की अभी पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से 100 मीटर दूरी पर कुल्छा खुर्द निवासी किसान देवीदास का खेत है। खेत में पापुलर के पेड़ लगे हैं। देवीदास बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर गए तो युवती का शव देखकर दंग रह गए। उन्होंने थाना मीरगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवती लाल रंग की टी शर्ट जींस पहने थी। दाहिने हाथ में कलावा बंधा हुआ था। उसकी उम्र 18 से 20 साल मानी जा रही है।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी दक्षिणी मानुष पारीक भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। युवती के गले में दुपट्टा भी लिपटा मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या करने के बाद उसका शव यहां फेंका गया है। पुलिस युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन