{"_id":"60da02268ebc3ebc687648d6","slug":"girl-molested-by-soldier-in-rajdhani-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजधानी एक्सप्रेस में फौजी ने बच्ची से की अश्लील हरकत, मासूम की मां बोली-रात भर सोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजधानी एक्सप्रेस में फौजी ने बच्ची से की अश्लील हरकत, मासूम की मां बोली-रात भर सोई नहीं
Mon, 28 Jun 2021 10:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:38 PM IST
सार
गुवाहाटी की एक महिला अपनी दस साल की बेटी के साथ राजधानी एक्सप्रेस में नई दिल्ली जा रही थी। महिला के मुताबिक रात नौ बजे वह फोन पर अपने पति से बात कर रही थी। इस दौरान सामने की बर्थ पर लेटे नशे में धुत फौजी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करना लगा। महिला का ध्यान इस पर गया तो उसने फौजी की हरकत पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी एक्सप्रेस में नशे में धुत फौजी के 10 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की बरेली जंक्शन के थाना जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि यह छपरा के आसपास हुई लिहाजा इस केस को को वहीं ट्रांसफर किया जा रहा है। बच्ची की मां का आरोप है कि घटना के फौरन बाद उन्होंने टीटीई से शिकायत की लेकिन उसने उसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी वजह से फौजी को पकड़ा नहीं जा सका।
गुवाहाटी की एक महिला अपनी दस साल की बेटी के साथ राजधानी एक्सप्रेस में नई दिल्ली जा रही थी। महिला के मुताबिक रात नौ बजे वह फोन पर अपने पति से बात कर रही थी। इस दौरान सामने की बर्थ पर लेटे नशे में धुत फौजी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करना लगा। महिला का ध्यान इस पर गया तो उसने फौजी की हरकत पर आपत्ति जताई।
कोच में शोर मचा तो टीटीई के अलावा कई और फौजी आ गए। महिला का कहना है कि उसने टीटीई को पूरा वाकया बताया मगर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। फौजियों ने उसे चुप रहने को कहा तो वह दहशत के मारे खामोश हो गई।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक इसके बाद वह रात भर सोई नहीं। उसे स्टेशन का भी पता नहीं था। रात में ट्रेन बलिया, वाराणसी और सुबह लखनऊ रुकी लेकिन डर के मारे वह प्लेटफार्म पर नहीं उतरी। इस बीच उसने अपने पति से बात की तो उन्होंने आरपीएफ हेल्पलाइन पर घटना की जानकारी दी।

सुबह सवा नौ बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ कोच में पहुंची लेकिन फौजी पहले ही उतर चुका था। महिला का कहना है कि अगर उसकी शिकायत पर टीटीई फौरन कार्रवाई करता तो फौजी पकड़ा जाता। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि घटना छपरा स्टेशन के आसपास की है लिहाजा केस छपरा जीआरपी को ट्रांसफर किया जाएगा।