फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl killed, two injured in roadways bus hit

Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से युवती की मौत, दो घायल

Mon, 05 May 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Girl killed, two injured in roadways bus hit
भमोरा,फाईल फोटो कुसुम
भमोरा। बहन के साथ पुत्र व पुत्री को लेकर जा रहे बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान बाइक सवार के बहन की मौत हो गई। शादी के लिए उसकी उसकी गोद भराई थी, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

ग्राम भमोरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पैरालिसिस होने के कारण वह घर पर ही रहते हैं। रविवार सुबह उनकी 24 वर्षीय पुत्री कुसुम का बदायूं स्थित एक मंदिर में शादी के लिए गोद भराई का कार्यक्रम था। परिवार के लोग अन्य वाहनों से चले गए थे। कुसुम अपने बड़े भाई सोनू व सोनू के पुत्र अंश व कोपल के साथ बाइक से निकल ही थी कि बरेली-बदायूं रोड पर भमोरा पंचायत घर के सामने बरेली की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें कुसुम गंभीर घायल हो गई। अंश व कोपल को भी हल्की चोट आई है। कुसुम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर मां राजेश्वरी, भाई सोनू व संजीव के साथ बहन कोमल का रो-रो कर हाल बेहाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, रोडवेज बस को भमोरा पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान को कुछ और ही मंजूर था
भाई सोनू ने बताया कि पिता की बीमार होने के बाद बहन की शादी की चिंता थी। रविवार को लगभग रिश्ता तय होना था और बहन की जल्द ही शादी कर देते, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed