फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl kidnapped from Badaun, sexually abused by taking her to Rajasthan, victim found after sixteen days

यूपी: बदायूं से युवती का अपहरण, राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म, सोलह दिन बाद मिली पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 10 Dec 2021 12:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Dec 2021 12:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक युवती का अपहरण कर राजस्थान में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। सोलह दिन बाद राजस्थान में मिली युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके से ससुराल जाते समय युवती लापता हो गई थी।
 

विज्ञापन
Girl kidnapped from Badaun, sexually abused by taking her to Rajasthan, victim found after sixteen days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं शहर से युवती को अपहृत कर राजस्थान ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस बुधवार रात युवती को राजस्थान से ले आई है। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है, फिलहाल अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन


22 वर्षीय युवती सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी मां के मुताबिक युवती का विवाह फरवरी 2021 में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। युवती नवंबर में अपनी छोटी बहन के जन्मदिन पर मायके आई थी। 
विज्ञापन


वह 21 नवंबर को मायके से ससुराल जा रही थी। युवती के मुताबिक तभी रास्ते से उसे अगवा कर लिया गया। इसके दूसरे दिन ससुराल वालों ने युवती को घर भेजने की बात कही तो मायके वाले हैरान रह गए। उसके बाद परिवारवाले युवती की तलाश में जुट गए। उन्होंने थाने आकर युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी। तब से पुलिस भी युवती को तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार को युवती को राजस्थान में खोज निकाला। उसके बाद पुलिस युवती को बदायूं ले आई। युवती ने बताया कि वह मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसमें उसका पति भी शामिल था लेकिन वह रास्ते में कहीं लापता हो गया। कुछ लोग उसे राजस्थान ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने उसके आरोपी पति को पकड़ लिया। अभी उससे पूछताछ चल रही है लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। थाना पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। 

कार्रवाई नहीं तो थाने में कर लेगी आत्महत्या
बृहस्पतिवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में आरोपी से पूछताछ के दौरान युवती और उसकी मां ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती की मां बोली अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह थाने में जान दे देगी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं मामला शांत हुआ।

युवती कई दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सिविल लाइंस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। युवती राजस्थान में मिल गई है। अभी उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- आलोक मिश्र, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed