{"_id":"64ccfa3140a2c4a140071a93","slug":"girl-files-fir-against-je-for-sending-obscene-messages-in-bareilly-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती को अश्लील मैसेज भेज रहा कानपुर का जेई, बच्चों को अगवा करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती को अश्लील मैसेज भेज रहा कानपुर का जेई, बच्चों को अगवा करने की दी धमकी
Fri, 04 Aug 2023 06:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:46 PM IST
सार
आरोपी युवक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह कानपुर में एक ट्रैक्टर कंपनी में जूनियर इंजीनियर है। पीड़िता ने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट इलाके में रहने वाली शादीशुदा युवती को कानपुर की एक ट्रैक्टर कंपनी में कार्यरत जेई अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। उसने युवती के बच्चों को अगवा करने की धमकी दी है। युवती के रिश्तेदारों को भी मैसेज भेजे हैं। पीड़िता ने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कैंट रोड पंचा मंडल निवासी युवती ने बताया कि उनके मोबाइल पर हिमाचल प्रदेश निवासी संजय वर्मा उर्फ संजीव अश्लील मैसेज भेजता है। वह उनके रिश्तेदारों को भी परेशान करता है। बच्चों का अपहरण करने की धमकी देता है, जिससे रिश्तेदार परेशान हैं। इस समय आरोपी कानपुर की एक ट्रैक्टर कंपनी में जेई है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि कई बार कंपनी में उसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर संजय वर्मा उर्फ संजीव के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन