फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl family forced to convert their religion the groom mother filed FIR in Bareilly

Bareilly: रिश्ता तय होने के बाद लड़की वालों ने बनाया सनातन धर्म छोड़ने का दबाव, युवक की मां ने कराई रिपोर्ट

Sat, 26 Jul 2025 05:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 05:34 PM IST
सार

रिश्ता तय होने के बाद लड़की पक्ष ने युवक पर सतानत धर्म छोड़ने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर रिश्ता तोड़ने व मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। यह आरोप लगाकर युवक की मां ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
girl family forced to convert their religion the groom mother filed FIR in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रिश्ता तय होने के बाद लड़की वालों ने लड़के पर सनातन धर्म छोड़ने का दबाव बनाया। कहा कि सनातन धर्म छोड़ो तभी शादी करेंगे। इस पर लड़के की मां ने इज्जतनगर थाने में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शहर के वीर सावरकर नगर पीएनबी कॉलोनी निवासी सोमवती देवी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की हैं। सनातन धर्म में विश्वास रखती हैं। उनके पुत्र मनोज कुमार प्राथमिक शिक्षक हैं। बदायूं निवासी परिचित ओमकार सिंह ने अपनी पुत्री से मनोज के विवाह की बात की। 
विज्ञापन


इन लोगों पर लगाया आरोप 
सोमवती ने गोद भराई कर शादी की तैयारी शुरू कर दी। तब ओमकार सिंह, उनकी पत्नी सदावती गौतम, पुत्री उमा गौतम, दामाद अंशुल, पुत्र विमल गौतम और डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. सूर्य प्रकाश गौतम मनोज पर सनातन धर्म छोड़ने का दबाव बनाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा न करने पर रिश्ता तोड़ने और दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घर आकर मनोज की पिटाई की। दो दिन के अंदर सनातन धर्म छोड़ने या दस लाख रुपये देने की बात कही। मनोज व उनके परिवार पर लड़की वालों ने बदायूं में पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed