फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dies during treatment doctor accused of giving wrong injection in Bareilly

Bareilly News: इलाज के दौरान युवक की मौत, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, हंगामा

Sun, 21 May 2023 10:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 May 2023 10:18 AM IST
सार

शनिवार दोपहर शिशुपाल दवा लेने डॉक्टर के क्लीनिक पर गए थे। वहां से वापस आने पर उनकी हालत बिगड़ गई। जब उन्होंने इस बारे में डॉक्टर को बताया तो डॉक्टर ने उनकी नहीं सुनी। देर शाम शिशुपाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
man dies during treatment doctor accused of giving wrong injection in Bareilly
युवक की मौत के बाद हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इलाज के दौरान युवक की मौत से गुस्साए युवक के परिजनों और गांव के लोगों ने शनिवार को डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर परसाखेड़ा चौकी भी पहुंचे। यहां भी हंगामा किया। पुलिस को यहां से भीड़ खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर निवासी शिशुपाल कश्यप (46) अपनी पत्नी सावित्री देवी की मौत के बाद करीब एक साल से सीबीगंज के गांव नदोसी स्थित ससुराल में बच्चों के साथ रह रहे थे। वह चाऊमिन का ठेला लगाकर परिवार पालते थे। शिशुपाल की सास नत्थो देवी के मुताबिक उनके दामाद को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले डॉ. बीएल सिंह से इलाज करा रहे थे।

विज्ञापन

क्लीनिक से लौटने के बाद बिगड़ी हालत 

शनिवार दोपहर शिशुपाल दवा लेने डॉक्टर के क्लीनिक पर गए थे। वहां से वापस आने पर उनकी हालत बिगड़ गई। जब उन्होंने इस बारे में डॉक्टर को बताया तो डॉक्टर ने उनकी नहीं सुनी। देर शाम शिशुपाल की मौत हो गई। नत्थो देवी का आरोप है कि डॉक्टर ने उनको गलत इंजेक्शन लगा दिया था। शिशुपाल की मौत के बाद गांव और उनके परिवार के काफी लोग क्लीनिक पर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद कर भाग चुका था। यहां इन लोगों ने हंगामा किया। बाद में सभी ने परसाखेड़ा चौकी पहुंचकर वहां भी हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कंबोज का कहना है कि मृतक के परिवार वालों को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया है। मृतक के ससुर नत्थूलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. बीएल सिंह का कहना शिशुपाल कई दिन से बीमार थे। वह दवा जरूर लेने आए थे, उनसे जांच कराने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उनके शरीर में खून की कमी थी। मेरे पास से वह इलेक्ट्रॉल लेकर चले गए। दवा किसी अन्य डॉक्टर से ली होगी। मेरा कोई दोष नहीं है। क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed