फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl dies after mud wall collapses sister condition critical in pilibhit

Bareilly News: मिट्टी की ढांग गिरने से दो बहनें दबीं, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Wed, 08 Oct 2025 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 03:04 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मिट्टी लेने गईं दोनों बहनों पर मिट्टी की ढांग गिर गई, जिससे छोटी बहन की मौत हो गई। बड़ी की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Girl dies after mud wall collapses sister condition critical in pilibhit
बेटी के शव के पास बैठे पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी खोदने गई दो बहनों के ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई, जिससे वह दोनों दब गईं। एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव निवासी महिपाल सिंह यादव ने बताया कि उनकी पुत्री प्रियंका (12 वर्ष) व शिवानी (13 वर्ष) दीपावली की तैयारी को लेकर घर की लिपाई करने के लिए बुधवार सुबह तालाब के किनारे मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी की ढांग भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे दोनों दब गई।
विज्ञापन


घायल किशोरी को बरेली ले गए परिजन 
घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों बहनों को निकाला। लेकिन प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई थी। शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।उसके शव को दफना दिया गया। उधर, घायल शिवानी की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed