फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl dies after being crushed by YouTuber Javed's car

Bareilly News: यू-ट्यूबर जावेद की कार से कुचलकर बच्ची की मौत

Tue, 22 Oct 2024 06:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being crushed by YouTuber Javed's car
बस्ती के लोगों ने किया थाने का घेराव, यू-ट्यूबर और ड्राइवर हिरासत में
विज्ञापन

बरेली। बारादरी थाने के हजियापुर निवासी चर्चित यू-ट्यूबर जावेद की कार से मोहल्ले में ही चार साल की बच्ची इनाया की कुचलकर मौत हो गई। बच्ची के परिवार व बस्ती के लोगों ने बारादरी थाने जाकर विरोध जताया। पुलिस ने जावेद को हिरासत में ले लिया है। बच्ची के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चर्चित यूट्यूबर जावेद शोएब हजियापुर का निवासी है। सोमवार शाम वह कार से घर की ओर जा रहे थे। कार चालक अरबाज चला रहा था और जावेद बगल की सीट पर बैठा था। मॉडल टाउन चौकी से हजियापुर चुंगी की ओर बढ़ते ही बच्चों के साथ खेल रही चार साल की बच्ची इनाया को जावेद की कार ने कुचल दिया। कार की जिस साइड से बच्ची दबी वहां से खून का फव्वारा बह निकला जो कार के अंदर तक आ गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर कार को रोक लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बारादरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भीड़ के बीच घिरे जावेद और ड्राइवर अरबाज को थाने ले गई। पीछे से बच्ची की मां शबनम और बस्ती के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने जावेद व ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। इंस्पेक्टर क्राइम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि परिवार को भरोसा दिलाया गया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। परिवार के साथ आए लोग अब चले गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में बच्ची के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मुंबई में बढ़ई का काम करते हैं बच्ची के पिता
- इनाया तीन भाई बहनों में सबसे छोटी और लाड़ली थी। उसके पिता फिरासत मुंबई में बढ़ईगिरी का काम करते हैं। मां शबनम घर पर रहकर बच्चों की परवरिश कर रही हैं। घटना के वक्त वह बच्चों के साथ खेल रही थी। शबनम ने पति को बेटी की मौत की सूचना दी तो वह मुंबई से निकल पड़े हैं। परिवारवालों के अनुरोध पर दरगाह आला हजरत प्रबंधन ने डीएम से रात में ही बच्ची का पोस्टमार्टम कराने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed