फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl committed suicide by hanging herself in bareilly

Bareilly News: रात में खाना खाने के बाद कमरे में गई युवती, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Fri, 22 Nov 2024 04:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 04:51 PM IST
सार

Bareilly News: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार निवासी युवती बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद कमरे में चली गई। सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। पुलिस के मुताबिक युवती ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
girl committed suicide by hanging herself in bareilly
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात युवती ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसके परिजनों से जानकारी की, लेकिन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छोटी बिहार निवासी युवती सुजाता (20 वर्ष) का शव शुक्रवार सुबह परिजनों ने कमरे में फंदे से लटका देखा। परिजनों ने बताया कि सुजाता रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई।
विज्ञापन


नेपाल की युवती से दुष्कर्म: अमजद ने अजय बनकर दिया धोखा, आरोपी के भाइयों ने भी लूटी आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे से सुजाता का शव लटक रहा था। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कमरे में छानबीन की, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed