{"_id":"6ac5695a47ccebe29f0d6cee","slug":"girl-comes-into-contact-with-ht-line-hand-suffers-25-burns-bareilly-news-c-4-1-bly1039-982401-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एचटी लाइन की चपेट में आई बच्ची, हाथ 25 प्रतिशत झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एचटी लाइन की चपेट में आई बच्ची, हाथ 25 प्रतिशत झुलसा
विज्ञापन
ग्राम जवाहरगंज में हुई घटना, परिजनों ने तहसील पहुंचकर जताया रोष
फरीदपुर। क्षेत्र के ग्राम जवाहरगंज में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में 11 वर्षीय बच्ची आ गई। इससे उसका एक हाथ झुलस गया।
ग्रामीणाें के अनुसार, गांव में विद्युत लाइन मकानों से महज एक फुट की दूरी पर है। इसी वजह से दिन में सोनाली इसकी चपेट में आ गई। आक्रोशित परिजन बच्ची को उसी हालत में तहसील परिसर लेकर पहुंचे, जहां अधिकारियों के न मिलने पर उसे बेंच पर लिटाकर रोष जताया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। करीब आधे घंटे तक बच्ची तहसील परिसर में तड़पती रही।
सीएचसी के डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बच्ची का एक हाथ 25 प्रतिशत तक झुलस गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। उसकी हालत में सुधार है।
-
प्रशासन की टीम ने लिया जायजा, दिया ज्ञापन
प्रशासनिक टीम, एसडीओ और बिजली निगम के जेई ने गांव पहुंचकर आबादी के बीच से गुजर रही लाइन का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित एक शिकायत नायब तहसीलदार को सौंपी। उन्होंने लाइन को तत्काल स्थानांतरित करने और विभागीय लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लाइन नहीं हटाई गई, तो भविष्य में बड़ी जनहानि हो सकती है।
उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने बताया कि वह दोपहर करीब 12:30 बजे तक तहसील में थीं, जिसके बाद वह बैठक में चली गईं। अन्य अधिकारी सेवा संकल्प कार्यक्रम में व्यस्त थे। उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार और एसडीओ को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
-- -- --
आबादी से होकर गुजर रही एचटी लाइन, हुए कई हादसे
ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन आबादी से होकर गुजर रही है। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उनका कहना है कि इस खतरनाक लाइन से अब तक गांव में चार गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें श्रीनिवास, कल्पना राठौर और ओमपाल भी झुलस चुके हैं।