फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl caught in objectionable situation with boyfriend in college room in Budaun

कॉलेज में शर्मनाक करतूत: कमरे में प्रेमी संग पकड़ी गई छात्रा, स्टाफ ने दरवाजा खोला तो शर्म से झुक गईं नजरें

Sat, 06 Apr 2024 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 03:45 PM IST
सार

बदायूं के उझानी स्थित एक कॉलेज में छात्रा ने अपने प्रेमी को बुला लिया। उसे खाली पड़े कमरे में ले गई। कुछ देर बाद स्टाफ पहुंचा और कमरे का दरवाजा खोला तो सबकी नजरें शर्म से झुक गईं। छात्रा अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। 

विज्ञापन
girl caught in objectionable situation with boyfriend in college room in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को बीए की छात्रा अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो गईं। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर का है। उझानी कस्बा निवासी युवती एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह शुक्रवार दोपहर डिग्री कॉलेज गई थी। उस दौरान कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। कॉलेज के अधिकतर कमरे सुनसान पड़े थे। 
विज्ञापन


छात्रा ने अपने प्रेमी को वहां बुला लिया और उसे एक कमरे में ले गई लेकिन वह यह भूल गए कि उस कमरे में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। काफी देर तक छात्रा और युवक उस कमरे में अकेले रहे। इसी दौरान कॉलेज के शिक्षकों को उनके बारे में पता चला तो वह एकत्र होकर कमरे में पहुंचे, जहां छात्रा और युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह देखकर कॉलेज के अध्यापक हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजनों को दिखाई सीसीटीवी फुटेज 
स्टाफ ने सूचना देकर कोतवाली पुलिस और छात्रा के परिवार वालों को कॉल कर बुला लिया। जब छात्रा के परिवार वालों को उसकी हरकत के बारे में बताया गया कि तो वह यकीन नहीं कर पाए। तब कॉलेज प्रशासन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाई। 

परिवार वाले छात्रा को लेकर अपने घर चले गए और फिर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया था। कॉलेज प्रशासन ने वहीं दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया था। इसमें किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed