{"_id":"6af2bbebc086a8386f098796","slug":"girl-abducted-in-car-by-three-accused-in-bareilly-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में वारदात: युवती को कार से अगवा कर ले गए, युवक ने किया दुष्कर्म, साथियों ने छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में वारदात: युवती को कार से अगवा कर ले गए, युवक ने किया दुष्कर्म, साथियों ने छेड़खानी
Tue, 10 Nov 2026 12:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:09 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया। उसके साथियों ने युवती से छेड़खानी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती का घर से अपहरण कर तीन युवक कार में डाल ले गए। इनमें से एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथियों ने छेड़खानी की। इसके बाद पीड़िता को निर्माणाधीन बरेली-पीलीभीत हाईवे पर छोड़ दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़िता के पिता ने हाफिजगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुख्य आरोपी जगमोहन इज्जतनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोप है कि रात में वह कार में अपने दो साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा। वहां उनकी 18 साल की बेटी घर में अकेली मिली। उसको जबरन कार में खींच लिया और अगवा कर ले गए। आरोपी उसे निर्माणाधीन बरेली-पीलीभीत हाईवे के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
जगमोहन ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों साथियों ने भी अश्लीलता की। वे पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पिता ने बताया कि घटना के बाद हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस की नजर उनकी बेटी पर पड़ी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया। युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
जगमोहन ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों साथियों ने भी अश्लीलता की। वे पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पिता ने बताया कि घटना के बाद हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस की नजर उनकी बेटी पर पड़ी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया। युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म के संबंध में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।