{"_id":"6a11fef03d5fc8aaba0ca5c0","slug":"giants-xi-won-by-eight-wickets-bareilly-news-c-4-bly1053-890581-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जाइंट्स इलेवन आठ विकेट से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जाइंट्स इलेवन आठ विकेट से विजयी
Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भोजीपुरा स्थित मैदान पर शनिवार को सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन और जाइंट्स क्लब के बीच डे-नाइट मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जाइंट्स इलेवन ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।
जाइंट्स इलेवन के कप्तान आदित्य मूर्ति ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चैंबर इलेवन की टीम ने 16 ओवरों में एक विकेट खोकर 149 रन बनाए। प्रियांक खंडेलवाल ने 37, अखिल रस्तोगी ने 22 रन जोड़े। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल होकर पवेलियन लौटे। गए। इसके बाद उतरे अंकुर सक्सेना व क्षितिज टंडन भी चोटिल होकर लौटे। जाइंट्स इलेवन की ओर से आदित्य मूर्ति ने तीन विकेट चटकाए।
जवाब में जाइंट्स इलेवन के कप्तान आदित्य मूर्ति ने 40 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेलकर मात्र 13.5 ओवर में टीम को जीत दिलाई। आदित्य मूर्ति को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन के खिताब से नवाजा गया। चैंबर इलेवन के क्षितिज टंडन को बेस्ट बॉलर चुना गया। मैच के समापन पर चैंबर अध्यक्ष राजीव सिंघल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान सचिव शरद अग्रवाल, राज गोयल, केपी अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, सुधीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव बुवना, मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।