फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gheraoed the Collectorate and demanded compensation, job and arms license

Bareilly News: कलक्ट्रेट का घेराव कर मांगा मुआवजा, नौकरी और शस्त्र लाइसेंस

Wed, 18 Dec 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gheraoed the Collectorate and demanded compensation, job and arms license
बरेली। शाही थाने के चर्चित गौसगंज कांड के पीड़ित मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां घेराव व धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुआवजा, नौकरी और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग उठाई। सात दिन में निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पांच महीने पहले गौसगंज में दूसरे समुदाय के लोग पूर्व प्रधान हीरालाल लोधी के बेटे तेजपाल को अपने धर्मस्थल में उठा ले गए थे। वहां पीट-पीटकर तेजपाल की हत्या कर दी थी। मंगलवार को तेजपाल पक्ष की कई महिलाएं व पुरुष कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताया। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल व कार्याध्यक्ष दिव्य चतुर्वेदी की अगुवाई में इन लोगों ने डीएम को बताया कि आज तक पीड़ित परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

तेजपाल की मौत के बाद उसकी पत्नी को जीविका चलाने में दिक्कत हो रही है। गांव में पहले भी एक समुदाय के लोगों पर इसी तरह के हमले हो चुके हैं। इसलिए तेजपाल के परिवार को सुरक्षा की भी जरूरत है। पैरवी कर रहे पिता हीरालाल को शस्त्र लाइसेंस देने, परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने व तेजपाल की विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में मदद न मिलने पर करेंगे आंदोलन
विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को सात दिन में कोई सहायता नहीं मिली तो वे पीड़ित परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। डीएम से मिलने वालों में मृतक तेजपाल की पत्नी अनीता, तेजपाल के माता-पिता रामप्यारी एवं हीरालाल, गौसगंज के ग्रामीण, विहिप के सहमंत्री संजय शुक्ला, जितेंद्र कश्यप, पंडित केके शंखधार, गिरधर खट्टर, केपी गोस्वामी, नितेश वर्मा, आकाश मौर्य आदि शामिल रहे।

गांव में अस्थायी चौकी स्थापित
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। यहां तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को तैनात किया गया है। 19 जुलाई को गांव में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मुस्लिम समाज के लोग घरों को छोड़कर फरार हो गए थे। 10 दिसंबर को सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम एवं एसएसपी से मिलकर दूसरे समुदाय के लोगों को बसाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि गांव में शांति है। एक मकान में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed