फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ghaziabad model to eliminate garbage accumulated in Bakarganj

Bareilly News: गाजियाबाद मॉडल से खत्म कराएं बाकरगंज में जमा कूड़ा

Fri, 14 Feb 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad model to eliminate garbage accumulated in Bakarganj
बरेली। नगर निगम की लाख कोशिशों के बावजूद बाकरगंज में जमा लाखों टन कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अब डीएम रविंद्र कुमार ने गाजियाबाद मॉडल अपनाते हुए कूड़ा निस्तारित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि बाकरगंज की तरह गाजियाबाद में भी यही समस्या थी। एनजीटी के निर्देश पर उस खाद व अन्य उत्पादों में उपयोग कर कूड़े को निस्तारित किया गया। यहां भी इसी मॉडल पर काम होना चाहिए। डिप्टी सीएमओ को बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

अस्पतालों का निरीक्षण कर बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की रिपोर्ट हर महीने देने के लिए कहा। बिचपुरी के पास नकटिया नदी में डाले जा रहे बायो मेडिकल वेस्ट की जांच कर संबंधित अस्पताल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला जेल के पास धूल उड़ने का मुद्दा उठा तो डीएम ने वहां ग्रीन नेट लगाने और पानी का छिड़काव नियमित कराने की बात कही। एयरपोर्ट, एयरफोर्स और छावनी क्षेत्र के पास कूड़ा जमा न होने देने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed