फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Getting copies of amulet protection

ताबीज से हो रही कॉपियों की सुरक्षा

Thu, 07 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 07 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Getting copies of amulet protection
यूपी बाोडऱ्र्ड मूल्‍ययांकन
आल तू जलाल तू, आई बला को टाल तू... जैसे जुमले कई बार मदारी, तांत्रिक और झाड़ फूंक वालों से सुने जाते हैं। कोई इसे रूहानी ताकत बताता है तो कोई काला जादू। मकसद सब का एक होता है अनिष्ट की आशंका को खत्म करना। जान कर आश्चर्य होगा कि एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में बने कोठार में यूपी बोर्ड की कॅपियों को सुरक्षित रखने के लिए भी कुछ इसी तरह के तंत्र मंत्र का सहारा लिया जा रहा है। वहां शिक्षकों ने अपनी जेब में ताबीज रखा है और कोठार में भी धार्मिक कैलेंडर टांग दिया है, उनका मंतव्य बस इतना है कि कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों को रखने के लिए एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में दो कोठार बने हैं। कोठार एक और कोठार दो। कोठार एक की जिम्मेदारी हसन दानिश और शहजाद अहमद खान को दी गई है। कोठार दो का प्रभार राशिद उल्ला और नवेद उस्मानी के पास है। हसन दानिश ने बताया कि एक बार कोठार से कॉपियों का एक बंडल गायब हो गया था। उसकी वजह से काफी तनाव झेलना पड़ा था। दोबारा ऐसा न हो, इसलिए दुआएं पढ़कर आते हैं और कोठार में धार्मिक कैलेंडर भी लगा दिया है। राशिद उल्ला ने बताया कि वह अपनी जेब में हमेशा ताबीज रखते हैं, जिससे कॉपियां सुरक्षित रह सकें। इन अध्यापकों का कहना है कि कॉपियों के साथ यदि कोई भी घाल मेल हुआ तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी। इसे टालने के लिए वह हर उपक्रम कर रहे हैं।
विज्ञापन



मात्र एक कॉपी जांचने के लिए बुलाना पड़ा शिक्षक
पंजाबी भाषा की सिर्फ एक कॉपी आयी जंचने के लिए
बरेली। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी, उर्दू, होमसाइंस की कॉपियों के साथ एक कॉपी पंजाबी की भी जंचने के लिए आई है। मात्र इस एक कॉपी के लिए अलग से परीक्षक को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग 60 फीसदी हो चुका है। सिर्फ बार मूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन यह 15 दिन भी नहीं चलेगा। इससे पहले खत्म हो जाएगा। एफआर इस्लामिया में इंटरमीडिएट की 84 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना था। इसमें उर्दू, होम साइंस, संगीत वादन-गायन और पंजाबी आदि विषयों की कॉपियां आईं। पंजाबी भाषा की मात्र एक कॉपी थी। इस कॉपी को जांचने के लिए गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज की शिक्षक नीलम रानी को बुलाया गया। उन्होंने इस कॉपी का मूल्यांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed