फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gerenge Akhilesh Modi rally

रैली में अखिलेश को घेरेंगे मोदी

Tue, 23 Feb 2016 02:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Feb 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के रबर फैक्ट्री मैदान में 28 फरवरी को होने वाली भाजपा की किसान कल्याण रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इरादा एक तीर से दो निशाने करने का है। वह किसानों को लुभाने की कोशिश करेंगे और इस बहाने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर निशाना साधेंगे। मोदी यह रैली लक्ष्य 2017 को लेकर करने आ रहे हैं। वह बताएंगे कि किसानों के लिए केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, मृदा परीक्षण और अलग से किसान विद्युत फीडर जैसे काम किए हैं। यूपी के किसानों को फसल मुआवजा के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत प्रबंधन कोष से अखिलेश सरकार को दिए गए धन के आंकड़े भी बताएंगे और रैली में मौजूद किसानों से ही पूछेंगे कि इतना पैसा देने के बाद भी उनमें से कितनों को फसल का मुआवजा मिला फिर सपा सरकार को निशाने पर लेकर सियासी तीर छोड़कर उसको किसान विरोधी और भाजपा को किसानों की सबसे बड़ी हितैषी साबित करने की कोशिश रैली के मंच से करेंगे। प्रधानमंत्री का पूरा फोकस किसानों पर रहेगा हालांकि इस बीच वह असहिष्णुता और एएमयू पर बोल सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्र के प्रयासों को भी किसानों के सामने रख सकते हैं। रैली संयोजक भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को भी किसानों और आम जनता के बीच नहीं पहुंचा पा रही है फिर भी अपनी नाकामी का दोष केंद्र पर मढ़ने की कोशिश करती है, भाजपा इसकी असलियत किसानों और जनता के बीच रखना चाहती है।
विज्ञापन



व्यवस्थाओं पर कल एसपीजी लगाएगी मुहर
बरेली। मोदी रैली के लिए रबर फैक्ट्री मैदान में मंच, बेरीकेटिंग, पार्किंग आदि का खाका प्रशासन भाजपाइयों के साथ खींच चुका है लेकिन उस पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से तकनीकी जांच के बाद बुधवार को एसपीजी अपनी मुहर लगाएगी। हालांकि पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड ने हैलीपैड, बैरीकेटिंग और स्विस कॉटेज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन तीनों कार्यों का निर्माण 10 लाख की लागत से होगा। इसके लिए पीडब्लूडी ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि रैली मैदान को समतल करने का काम अभी जारी है। सियासी रैली की वजह से प्रधानमंत्री की सुरक्षा बंदोबस्त को छोड़कर बाकी व्यवस्थाओं के लिए भाजपा ही खर्च कर रही है। सरकारी स्तर पर मुख्यमंत्री के हैलीपैड और मंच के इर्दगिर्द बैरीकेटिंग के अलावा स्विस कॉटेज के निर्माण का कराया जाएगा। जबकि रैली में आने वाली भीड़ के लिए बैरीकेटिंग, मैदान को समतल कराने, साफ सफाई तथा पार्किंग आदि बनवाने का खर्च भाजपा उठाएगी। जिम्मेदारी में लगे भाजपा नेताओं ने बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने तथा खाने आदि की व्यवस्थाओं पर कम से कम एक करोड़ खर्च का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन



जनसंपर्क में जुटे भाजपाई
बरेली। मोदी रैली के लिए भाजपाइयों का जनसंपर्क जारी है। सोमवार को कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सतीपुर, पवनबडिया, नवादा शेखान, चंद्रगुप्तपुरम आदि इलाकों में भाजपाइयों ने जनसंपर्क किया। मंडलों में बैठकें भी की गईं। इनमें शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, डॉ. सीपीएस चौहान, सूर्यकांत मौर्य, त्रिलोकी सिंह, राममूर्ति मौर्य आदि शामिल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. श्यामबिहारी लाल, राजकुमार शर्मा, छोटेलाल, तेजेश्वरी सिंह, प्रशांत पटेल आदि ने जनसंपर्क किया। वहीं, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने पूरनलाल लोधी, वीरेंद्र गंगवार वीरू, गुलशन आनंद, महाराज सिंह के साथ रैली स्थल को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed