{"_id":"6a987bd7f69ba8042b0ac9bb","slug":"gen-z-and-gen-alpha-will-gain-access-to-global-knowledge-through-the-digital-library-bareilly-news-c-4-bly1015-958534-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डिजिटल लाइब्रेरी से जेन जी और अल्फा को मिलेगा वैश्विक ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डिजिटल लाइब्रेरी से जेन जी और अल्फा को मिलेगा वैश्विक ज्ञान
Thu, 03 Sep 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गांवों में रहने वाले युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब आसान होगी। उनको एक ही छत के नीचे पढ़ाई और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिले की 199 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। इन लाइब्रेरियों के जरिये जेनरेशन जी (जेन जी) और जेनरेशन अल्फा को आधुनिक और वैश्विक ज्ञान से जोड़ने की तैयारी है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन ने जिले की 199 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। प्रत्येक लाइब्रेरी के लिए चार लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। इस धनराशि से लाइब्रेरी में फर्नीचर व अन्य आवश्यक संसाधन जुटाने के साथ युवाओं के लिए पढ़ाई का माहौल तैयार किया गया है।
इन लाइब्रेरियों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ीं पुस्तकों के साथ ही नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) समेत अन्य प्रकाशनों की किताबें भी रखवाई गई हैं। इससे गांव के युवाओं को महंगी किताबें खरीदने या हर विषय की तैयारी के लिए शहर की लाइब्रेरी का रुख करने की जरूरत कम होगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए ये लाइब्रेरियां काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा फायदा
ग्रामीण क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती अध्ययन सामग्री और संसाधनों को जुटाने की रहती है। कई विद्यार्थी किताबों, पत्रिकाओं और अन्य अध्ययन सामग्री के लिए शहरों की लाइब्रेरी पर निर्भर रहते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी इस दूरी को कम करेगी। यहां बैठकर युवा एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, शिक्षक भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
गांव में बैठे मिलेगा दुनिया का ज्ञान
डिजिटल लाइब्रेरी को इंटरनेट और डिजिटल संसाधनों से जोड़े जाने पर ऑनलाइन पाठ्य सामग्री, ई-बुक, शैक्षिक वीडियो, मॉक टेस्ट और देश-दुनिया की नवीनतम जानकारी तक ग्रामीण युवाओं की पहुंच बनेगी। इससे उनको शहरों के विद्यार्थियों के बराबर संसाधन उपलब्ध होंगे।
वर्जन
ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए 199 ग्राम सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराई गई हैं। विद्यार्थी यहां नियमित अध्ययन के साथ ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा पैटर्न समझने, पुराने प्रश्नपत्र हल करने और मॉक टेस्ट देने जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। - देवयानी, सीडीओ