फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman murdered by strangulation three accused booked including her husband in Bareilly

Bareilly News: गला दबाकर की गई थी गीता की हत्या, फौजी पति समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 23 Apr 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Apr 2026 01:40 AM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले में उसके फौजी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
woman murdered by strangulation three accused booked including her husband in Bareilly
मृतका गीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी में मंगलवार को घर के अंदर फौजी की पत्नी गीता देवी की हत्या गला दबाकर की गई थी। मृतका के भतीजे ने महिला के फौजी पति, देवर और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमॉर्टम में भी गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी सचिन कुमार यादव ने सुभाषनगर पुलिस को बताया कि उसकी बुआ गीता देवी वैष्णो धाम कॉलोनी कॉलोनी में रहती थीं। बुआ के साथ उनके दो बेटे और उसके छोटे भाई का बेटा यशवर्धन भी रहते थे। उसके फूफा भारत सिंह फौज में हैं। सचिन ने बताया कि उसकी बुआ गीता यादव ने मंगलवार को सुबह 11 बजे उसकी बहन शीतल को कॉल करके बताया था कि तेरे फूफा आने वाले हैं। यशवर्धन को स्कूल से ले आना। उसके बाद फोन पर ही बुआ ने कहा कि वह आ गए हैं, फिर अचानक कॉल कट गई।
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP News: बरेली में सैन्यकर्मी की पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति पर ही शक, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के किसी महिला से हैं संबंध 
सचिन का आरोप है कि उसके फूफा के संबंध एक अन्य महिला से हैं। मंगलवार को फूफा ने अकेला देखकर बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान आते-जाते वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि भारत सिंह, उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed