{"_id":"65761ccf0281d776ff038c26","slug":"gave-the-message-of-lord-jesus-by-singing-carols-bareilly-news-c-4-noi1138-302482-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैरेल्स गाकर प्रभु यीशु का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैरेल्स गाकर प्रभु यीशु का संदेश दिया
Mon, 11 Dec 2023 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्रिसमस के पूर्व एडवेंट संडे (आगमन रविवार) को लेकर शहरभर के तमाम गिरजाघरों में विशेष आराधना की गई। कैरेल्स गाकर प्रभु यीशु का संदेश भी दिया गया।
आलोक नगर इज्जतनगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में रविवार के दूसरे एडवेंट संडे की आराधना की गई। इसमें चर्च के सीनियर पास्टर रेव्ह. डॉ. विलियम सैमुअल ने कहा कि मुबारक हैं वह जो यीशु मसीह की दूसरी आमद के लिए मुस्तैद हैं। आराधना का संचालन व बाइबिल पाठ पास्टर विशाल सैमुअल ने किया। सिस्टर अंशिका सैमुअल ने चर्च के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष बातों का उल्लेख किया। सारांश सैमुअल ने क्वायर टीम के साथ स्तुति अराधना कराई।
ईसाइयों की पुलिया स्थित सेंट माइकल चर्च में सुबह में विशेष आराधना की गई। इसमें पादरी फादर हेरॉल्ड अभिताभ ने प्रभु के संदेश के साथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बच्चों ने प्रभु यीशु के गीत भी गाए। शाम को कर्मचारी नगर व कविगंज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कैंट के अक्षर विहार के सामने स्थित क्राइस्ट चर्च में भी फादर हेरॉल्ड अमिताभ ने आराधना के बाद संबोधित किया।
विज्ञापन
कैंट के सेंट स्टीफन चर्च में फादर मैल्विन चार्ल्स और सिविल लाइंस के क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में रेव्ह. सुनील के मसीह के नेतृत्व में आराधना सभा का आयोजन किया गया। इसी तरह सेंट पॉल्स चर्च, इंग्लिश चर्च, मैथोडिस्ट चर्च आदि में भी आराधना व अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए।