{"_id":"675607ec5b4ff092a20fbbb4","slug":"gave-suggestions-to-students-to-reduce-mental-stress-bareilly-news-c-4-lko1064-537464-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विद्यार्थियों को दिया मानसिक तनाव कम करने का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विद्यार्थियों को दिया मानसिक तनाव कम करने का सुझाव
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में रविवार को स्वयंसेवकों के बीच वाद-विवाद व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव कम करने का मंत्र दिया गया।
बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा के प्राचार्य सुमेधा ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक बोझ को कम करने और मन को शांत रखने के लिए योग करें। इससे एकाग्रता भी बढ़ेगी। शिविर व्यवस्था की जिम्मेदारी उड़ीसा और राजस्थान के स्वयंसेवकों को दी गई। इन्होंने 12 राज्यों से आए स्वयंसेवकों की प्रभात फेरी की अगुवाई की।
प्रथम सत्र में 'सदन की राय में एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रक्रिया से भारत का संघीय ढांचा मजबूत होगा' विषय पर वाद- विवाद और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। छात्रा रितिका, प्राची, निमिषा व रचना ने गीत सुनाए।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. नीरज कुमार रहे। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. समरदीप सक्सेना, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सोमपाल सिंह, युवा अधिकारी राजेश तिवारी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद